मोना सिंह

अभिनेत्री मोना सिंह जल्द बनेंगी दूल्हन, साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर से करेगी शादी

921 0

मुंबई। टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से अपना करियर शुरू करने वाली फिल्म अभिनेत्री मोना सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बधने जा रहीं हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टीवी शो में व्यस्त अभिनेत्री मोना सिंह जल्द ही साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी रचाने जा रही हैं।

मोना सिंह आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में  आने वाली हैं नजर

हालांकि मोना ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा है। मोना सिंह आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। वर्तमान में मोना एकता कपूर के शो के तीसरे सीजन के लिए शूट कर रही हैं। इस शो में उनके साथ रोनित रॉय और गुरदीप कोहली भी हैं। 38 साल की मोना पिछले एक साल से साउथ के एक बैंकर को डेट कर रही हैं।

फिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, तीन जनवरी को होगी रिलीज 

फिल्म ‘3 इडियट्स’ में मोना करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया

फिल्म ‘3 इडियट्स’ में मोना करीना कपूर की बहन का किरदार निभा चुकी है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री अपनी शादी से पहले 14 दिसंबर तक अपना काम खत्म करना चाहती है। छोटे पर्दे पर मोना सिंह एक जाना माना चेहरा रही हैं। मोना को आखिरी बार एएलटीबालाजी के एमओएम में देखा गया था। वह इन दिनों वेब शो ‘कहने को हमसफर हैं’ के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही है।

इससे पहले मोना सिंह टीवी एक्टर करण ओबेरॉय और विद्युत जामवाल के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। मोना डांस शो ‘झलक दिखला जा’ के पहले सीजन की विनर भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो को होस्ट भी किया है।

Related Post

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में कटौती, आदित्य ठाकरे और अन्ना हजारे की बढ़ी

Posted by - December 25, 2019 0
मुंबई। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में महाराष्ट्र सरकार ने कटौती की है। बता दें…
'छपाक' पर रोक नहीं

‘छपाक’ पर रोक नहीं, कोर्ट बोला- निर्माता एसिड पीड़िता की वकील अपर्णा को दें क्रेडिट

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी स्टारर फिल्म ‘छपाक’ की रिलीज पर रोक…

सीमा विवाद के बाद पहली बार PM मोदी-जिनपिंग थे आमने-सामने, पूरी तरह से किया ‘इग्‍नोर’!

Posted by - November 10, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    आज मंगलवार रूस में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक के दौरान…