akshay-kumar-corona-positive

अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करते हुए लिखा-संपर्क में आए लोग करवाएं अपना टेस्ट

795 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं और डॉक्टर्स के संपर्क में हैं।
अक्षय कुमार का ट्वीट.

अक्षय कुमार का ट्वीट

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आगे लिखा कि आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं।

मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा।

बता दें, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी कोरोना वायरस का कहर बहुत तेजी से फैल रहा है। एक के बाद एक कई स्टार्स वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सीरियल अनुपम की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और लीड एक्टर सुधांशु पांडे भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन, आमिर खान, परेश रावल संग अन्य भी वायरस से संग लड़ रहे हैं।

Related Post

अपने पति राज के अर्थी को कांधा दे रही है मंदिरा बेदी

Posted by - July 1, 2021 0
मंदिरा बेदी एक भारतीय अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन पर प्रसारित 1994…
tapsi pannu

‘हसीन दिलरुबा’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में तापसी का होगा दमदार रोल

Posted by - December 18, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल…

कान फेस्टिवल के बाद फिर से कपड़ों को लेकर यूजर ने प्रियंका को किया भद्दा कमेंट

Posted by - June 4, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक इवेंट में…