liger

एक्शन से भरपूर ‘लाइगर’ का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी मूवी

590 0

मुंबई। अनन्या पांडे और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर (Liger) का शानदार ट्रेलर मेकर्स ने गुरुवार को जारी कर दिया। फिल्म के इस ट्रेलर में इन दोनों के अलावा माइक टायसन और रम्या कृष्णन की भी झलक है। विजय देवरकोंडा ने फिल्म के इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।

फिल्म के इस ट्रेलर में राम्या कृष्णन ,विजय देवरकोंडा के मां के किरदार में हैं। ट्रेलर में अपने रौबीले अंदाज में रम्या कृष्णन बेटे विजय के बारे में बताते हुए नजर आ रही हैं। वे कहती हैं कि उनका बेटा मिक्स ब्रीड है, वो लॉयन और टाइगर का बेटा है, लाइगर। फिल्म में मशहूर इंटरनेशनल बॉक्सर माइक टायसन भी शामिल हैं।

लाइगर के ट्रेलर के साथ पहली बार उनका लुक शेयर किया गया। फिल्म में माइक टायसन, विजय को चैलेंज करते हुए दिख रहे हैं। ट्रेलर में अनन्या भी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में विजय काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर एक्शन सीन से भरपूर है।

पुरी जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म को धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ पुरी जगन्नाथ, अपूर्व मेहता और चार्मी कौर रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 5 भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में 25 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी

Related Post

सावन शिवरात्रि के मौके सपना ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Posted by - July 30, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। हरियाणवीं सिंगर-डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सावन शिवरात्रि के मौके पर उन्होंने सोशल…

जय ठक्कर, सोनी टीवी के सीरियल “एक दूजे के वास्ते -2” में नज़र आएंगे एक महत्वपूर्ण भोपाली किरदार में

Posted by - February 8, 2020 0
फिल्म और टीवी जगत के जाने माने एक्टर जय ठक्कर, जिन्होंने फिल्मों और टेलीविजन शोज में अपने शानदार एक्टिंग से सबका…

महाराष्ट्र चुनाव: अक्षय ने नहीं दिया वोट, ट्विटर पर हुए ट्रोल

Posted by - October 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई। मुंबईकर ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है लेकिन…