acharya mahamandaleshwar laxmi narayan tripathi

वायरल फोटोज पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी सफाई

1426 0
हरिद्वार। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) की सोशल मीडिया में कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। वहीं, फोटो वायरल होने के बाद किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) ने सफाई दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि जिसे उनकी जिंदगी के बारे में जानना है, वो उनकी किताब को पढ़कर सब कुछ जान सकता है।
किन्नर अखाड़े की अचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) ने वायरल फोटोज के जवाब में कहा कि ‘मी हिजड़ा मी लक्ष्मी’ और ‘रेड लिपस्टिक मैन इन माय लाइफ’ ये दोनों किताबें उनकी जिंदगी से जुड़ी हैं। इन्हें पढ़कर उनकी जिंदगी के बारे में जाना जा सकता है।

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) का कहना है कि उनके जीवन से जुड़े सभी पुराने फोटो इंटरनेट पर मौजूद हैं। उन्होंने कभी इन फोटोज को मिटाने की कोशिश नहीं की। वो भी सत्य था और यह भी सत्य है। आगे की जिंदगी भी सत्य रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनका कार्य है, आगे बढ़ाना और वह हमेशा आगे बढ़ती रहेंगी। इस तरह के नकारात्मक कार्य को सकारात्मक के रूप में देखेंगी।

उनका कहना है कि हम अपना पहले का इतिहास मिटा कर नया इतिहास लिखना चाहते हैं तो समाज को अपना दृष्टिकोण बदल लेना चाहिए। किन्नरों के लिए एक नई जिंदगी की आस में एक नया रास्ता निकालना चाहिए। सत्य सनातन धर्म में किन्नर अखाड़ा धर्मध्वजा को लेकर आगे बढ़ना चाहता है। अपने समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाना चाहता है, फिर कौन उन्हें क्या कहता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- आस्था पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, राजनीति के मुद्दे बहुत हैं

Posted by - July 19, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ धाम में सोना चोरी या सोना गायब होने के आरोपों पर…
Nitin Gadkari

गडकरी ने गिनाईं विकास योजनाएं, उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार

Posted by - April 14, 2026 0
देहरादून। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के विकास…
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीयकृत मिड-डे-मील किचन का किया शुभारंभ

Posted by - July 16, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सुद्धोवाला देहरादून में अक्षय पात्र, फाउण्डेशन, द हंस फाउण्डेशन तथा…
Goat

राज्य भेड़ बकरी अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन, प्रयोगशाला, ऋषिकेश का हुआ उद्घाटन

Posted by - June 18, 2022 0
देहरादून: डा0 संजीव कुमार बालियान, राज्य मंत्री, पशुपालन भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन, भारत सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड…