मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

777 0

लखनऊ ग्रामीण की निगोहा पुलिस ने मगंलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर दखिना मोड़ के पास घेराबंदी कर बाराबंकी जनपद के 25 हजार रूपये के ईनामी शातिर बदमाश को धरदबोचा,पकड़े गये बदमाश के पास से पुलिस ने 70 ग्राम अवैध स्मैक, एक तंमचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गये बदमाश को पुलिस ने न्यायालय ‌में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

निगोहा सीओ सैय्यद नईमूल हसन ने बताया मगंलवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर सब इंस्पे रामसमुझ यादव व पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर ने एक शातिर बदमाश के बड़ी घटना को अजांम दिये जा‌ने के लिये निगोहा के दखिना गांव की मोड़ के पास खड़े होने की सूचना दी,जिसके बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर शातिर बदमाश‌ को धर दबोवा, जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 70 ग्राम स्मैक सहित एक अवैध तंमचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ,वही पुछताछ मे पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम प्रशान्त यादव उर्फ रिकूं निवासी रामपुर जोगा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी बताया।सीओ ने बताया पकड़े गये शातिर बदमाश प्रशान्त पर बाराबंकी पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था,उसके विरूद्व लखनऊ व बाराबंकी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो में डैकेती,लूट सहित संगीन धाराओ में डेढ दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज है।प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर ने बताया पकड़े गये बदमाश को बुद्ववार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Post

AK Sharma

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नये भारत का नया चेहरा होगा: एके शर्मा

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  प्रधानमंत्री  के प्रयासों से एवं …
AK Sharma

एके शर्मा ने डेंगू पीड़ितों से मिलकर जाना हाल-चाल, शीघ्र स्वस्थ होने की दी शुभकामनाएं

Posted by - November 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने…
Kalpavas

प्रयागराज महाकुम्भ में संयम, साधना और तप की त्रिवेणी का साक्षी बनेगा कल्पवास

Posted by - December 17, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज के संगम तट में लगे आस्था के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम में तप, साधना और…