cm dhami

हत्या का खुलासा न हुआ तो जवाबदेही तय की जाएगी : धामी

423 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि वह भण्डारी बाग क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा एक सप्ताह में करे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस हत्या का खुलासा एक सप्ताह में नहीं कर पायी तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के साथ ही सभी की जवाबदेही तय की जायेगी।

शुुक्रवार रात को भंडारी बाग क्षेत्र के घर में अकेले रह रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश धवन की बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि वहां बदमाशों ने लूटपाट भी की थी। राजधानी देहरादून में इस वारदात से पुलिस कार्यप्रणाली और शांति व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

ऐसे में सोमवार को मुख्य सेवक सदन में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सख्त लहजे में यह बात कही कि अगर बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा पुलिस एक सप्ताह में नहीं कर पाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के साथ ही सभी की जवाबदेही तय की जायेगी।

Related Post

pm modi

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

Posted by - October 21, 2022 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (PM Modi) सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री केदारनाथ…
Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानिए ऐसी ग्रामीण महिलाएं जिन्होंने बनाई खुद की पहचान

Posted by - August 15, 2020 0
भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसके ग्रामीण और शहरी वितरण में अंतर बहुत बड़ा है…
Cloudburst in Harshil of Uttarkashi

उत्तरकाशी के हर्षिल में बादल फटने से मचा हाहाकार, 60 लोग लापता

Posted by - August 5, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है। उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक बादल फटने (Cloudburst) से हाहाकार मच गया।…