Vishwanath

विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हादसा, जर्जर मकान का गिरा छज्जा

517 0

वाराणसी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया नहीं तो कई श्रद्धालु इसके चपेट में आ जाते क्योंकि वहां पर एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते के गेट नंबर 1 के ठीक बगल में इस हादसे से चंद मिनट पहले ही वहां से श्रद्धालुओं का जत्था गुजरा था, उसके बाद ही जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि मकान पुराना था, जिसका छज्जा पहले से ही कमजोर था साथ ही लगातार रिस रहा था। ऐसे में मकान के गिरने की पूरी संभावना थी, नगर निगम ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया। आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया नहीं तो कई श्रद्धालु इसके चपेट में आ जाते।

गौरतलब है कि नगर निगम ने दावा किया था कि बनारस में जितने भी पुराने मकान है उनको चिन्हित करा जाएगा, जो गिरने लायक है उन्हें गिरा दिया जाएगा या फिर जो निर्मित होने के लायक है फिर से उन्हें बनवाया जाएगा। लेकिन जिस तरह से आज का यह हादसा हुआ नगर निगम की लापरवाही साफ दिख रही है।

दबाव के बाद भी बढ़ा Stock Market, सेंसेक्‍स और निफ्टी में भारी उछाल

Related Post

AK Sharma

यूज्ड वाटर प्रोसेसिंग मैकनाइज्ड तकनीकी का प्रयोग कर प्रोसेस्ड पानी का सदुपयोग करें: एके शर्मा

Posted by - November 21, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी निकाय स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर प्रदर्शन करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता मानकों की रैकिंग के…
CM Yogi

सीएम योगी ने रेंट एग्रीमेंट के स्टाम्प शुल्क में कमी लाने के दिये निर्देश

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।…