अमिताभ को ट्रिब्यूट

अभिषेक ने वीड‍ियो शेयर कर पिता अमिताभ को दिया ट्रिब्यूट , बच्चा बच्चा बोले बच्चन

925 0

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुने गए हैं। तीन दिन पहले इस अवार्ड के लिए उनके नाम की घोषणा हुई है। इस उपलब्धि पर देशभर से बिग बी को बधाईयां मिल रही है। उनकी इस उपलब्धि पर बेटे अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें इस तरह सम्मानित किया है।

https://www.instagram.com/tv/B23c8nMJk4J/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉम्बे टॉकीज फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है। इस 3 मिनट 36 सेकेंड के वीडियो में बॉलीवुड में बिग बी के करियर के अहम किरदारों की झलक दिखाई गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। इसके साथ ही लिखा है, “बहुत ज्यादा खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं।”

https://twitter.com/juniorbachchan/status/1176505583098183680

बता दें बॉम्बे टॉकीज एक तरह का शॉर्ट फिल्म कलेक्शन है। इसमें चार अलग-अलग शॉर्ट फिल्मों को दिखाया गया है। इन्हीं में से एक है ‘मुरब्बा’। मुरब्बा में एक्टर विनीत कुमार सिंह ने बिग बी के फैन के किरदार निभाया है। फिल्म में विनीत ने विजय का किरदार निभाया है। विजय इलाहाबाद का रहनेवाला है जो अपने घर के मुरब्बे अमिताभ को भेंट करना चाहता है।

https://www.instagram.com/p/BaGJIfcDbZp/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉम्बे टॉकीज का निर्देशन करण जौ‍हर, दिबाकर बैनर्जी, जोया अख्तर और अनुराग कश्यप ने किया है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया था। बॉम्बे टॉकीज में चार छोटी कहानियां है जिसमें से एक कहानी अमिताभ बच्चन की है।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा

मोदी ने आतंकी को बनाया प्रत्याशी, कसाब और साध्वी प्रज्ञा एक जैसे : प्रकाश आंबेडकर

Posted by - April 21, 2019 0
मुम्बई। मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा लगातार सुर्खियों में…

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की ‘बधाई दो’ 26 जनवरी को होगी रिलीज

Posted by - October 30, 2021 0
मुंबई। बॉलिवुड ऐक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पिछले काफी समय से बॉलिवुड ऐक्टर…