Arushi Nishank

आरुषि निशंक ने जीता ग्लोबल वाटर वुमेन इंटरप्रेन्योर पुरस्कार

2471 0

नई दिल्ली। देश की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना और स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि निशंक (Aarushi Nishank) को ग्लोबल वाटर वुमेन इंटरप्रेन्योर पुरस्कार 2020 जीता है। आरुषि निशंक देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं।

द एनर्जी एन्ड इनवायरमेंट फाउंडेशन द्वारा गंगा स्वच्छता संरक्षण तथा संवर्द्धन के लिए आरुषि निशंक  (Aarushi Nishank)  को  यह पुरस्कार बुधवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदान किया गया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, आस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के मंत्री सीनेटर मॉरिस पायने, आस्ट्रेलिया के जल संसाधन मंत्री कीथ पिट ने संयुक्त रूप से यह सम्मान सुश्री आरुषि को प्रदान किया।

डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर बंद

बता दें कि सुश्री आरुषि पिछले एक दशक से स्पर्श गंगा अभियान के तहत गंगा व उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही वह नारी सशक्तीकरण और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वह भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना है जो कईं देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। वह फ़िल्म निर्माण करती हैं। पिछले साल उनके द्वारा बनाई गई फ़िल्म मेजर निराला काफी चर्चित हुई थी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की सुपुत्री सुश्री आरूषि को अब तक देश वविदेशों में उनकी उपलब्धियों के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। जिनमें यूथ आइकॉन पुरस्कार (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारत गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमेंट आवार्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान आदि प्रमुख हैं।

Related Post

Coin museum

सैफाबाद टकसाल में सिक्का संग्रहालय का उद्घाटन, 13 जून तक फ्री एंट्री

Posted by - June 8, 2022 0
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) के सैफाबाद (Saifabad) के मिंट कंपाउंड में लकड़िकापुल में टकसाल में सिक्का संग्रहालय…
CM Yogi

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

Posted by - March 14, 2026 0
जनपद बदायूं स्थित सीबीजी प्लांट में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi) के निर्देश…