Aarushi Nishank

आरुषि निशंक 2021 के लिए ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ चुनी गई

2250 0

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी नित नए सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। निशंक की बेटी आरुषि निशंक (Aarushi Nishank ) सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना व स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक है। आरुषि निशंक (Aarushi Nishank ) को विश्वभर में पृथ्वी दिवस आयोजित करने वाली संस्था ‘अर्थ डे’ नेटवर्क ने वर्ष 2021 के लिए ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ चुना है।

अर्थ डे नेटवर्क वर्ष 1970 से विश्व भर में पृथ्वी दिवस का आयोजन कर रही है। विश्व के 190 से अधिक देशों में सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ता इस पर्यावरण चेतना अभियान को आगे बढ़ा रहें हैं। पिछले 50 वर्षों से यह संस्था पचास हजार संस्थाओं के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में कार्य कर रही है।

लखनऊ : छह अलग-अलग अस्पतालों में कोविड़-19 ड्राई रन

सुश्री निशंक को अब तक देश एवं विदेशों में उनकी उपलब्धियों के लिए यूथ आयकन अवार्ड (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारत गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमैंट अवार्ड, टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान आदि मिल चुके हैं।

इसके अलावा वह नारी सशक्तीकरण और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। सुश्री निशंक विश्व के अनेक देशों में प्रस्तुति दे चुकीं हैं। इसके साथ ही वह फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं और गत वर्ष उनके द्वारा बनायी गई फिल्म “मेजर निराला” काफी चर्चित हुई थी।

गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता संरक्षण और सम्वर्द्धन के लिए समर्पित स्पर्श गंगा अभियान गत एक दशक से लगातार देशभर में चलाया जा रहा है। विश्व के 12 से अधिक देश भी इस अभियान से जुड़े हैं।

Related Post

गरीब बच्चों को खिलौने व वस्त्र वितरण

संयोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने बांटे गरीब बच्चों को खिलौने व वस्त्र

Posted by - December 17, 2019 0
लखनऊ। संयोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने रविवार को जगपाल खेड़ा विज्ञान खंड 4 भरवारा गोमती नगर लखनऊ में गरीब बच्चों…
CM Yogi

कांग्रेस अंतिम सांस गिन रही है ऑक्सीजन दोगे तो सुरक्षा में सेंध लगाएगीः सीएम योगी

Posted by - September 22, 2024 0
जींद/सोनीपत/करनाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नरवाना, राई…