मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब स्कूल जा सकेगी आरती

584 0

लखनऊ/बंदायूं: मुख्यमंत्री कार्यालय (CM office) के हस्तक्षेप के बाद कु० आरती (Aarti) का प्रवेश रायपुर प्राथमिक विद्यालय (Raipur Primary School) में कर लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी विभाग द्वारा जारी किए गए एक पत्र में दी।

बता दें कि कल एक ट्वीट द्वारा मीडिया में भ्रामक जानकारी दी गयी कि बंदायूं जिले के बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का दिनेश अपनी बच्ची आरती को स्कूल में भर्ती कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो शिक्षिका ने उसे स्कूल में भर्ती करने से इनकार कर दिया।

दरअसल दिनेश की बेटी आरती के आधार कार्ड में नाम के आगे ‘मधु का पांचवा बच्चा’ लिखा हुआ था जिसके कारण स्कूल ने उसे भर्ती नहीं किया। यह भी बताया गया कि शिक्षिका ने दिनेश को आधार कार्ड ठीक कराने को कहा।

यह भी पढ़ें: नगरीय स्थानीय निकायों में सफाई कार्मिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ी

ये बात मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तुरंत बच्ची को स्कूल में भर्ती करवाने के निर्देश दिए। जिसके बाद कु आरती को स्कूल में एडमिशन मिल गया। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन ने अभिभावक द्वारा बताये गए नाम कु० आरती को प्रवेश रजिस्टर में अंकित किया तथा साथ ही उसके आधार कार्ड में त्रुटि को भी संशोधित किया जा रहा है। कु0 आरती का प्रवेश विद्यालय में कक्षा 01 में कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: नगरीय स्थानीय निकायों में सफाई कार्मिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ी

Related Post

Startup

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

Posted by - March 19, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप (StartUp) इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है और यह बढ़त अब…
Shri Taponidhi Anand Akhara

नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में भव्य छावनी प्रवेश

Posted by - January 6, 2025 0
महाकुम्भनगर। ग्रह-नक्षत्रों के विशिष्ट खगोलीय संयोग से 144 वर्ष बाद पड़ रहे महाकुम्भ 2025 के दिव्य-भव्य आयोजन में सभी अखाड़े…