आम आदमी त्रस्त और सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगा भरी जेब!

701 0

महंगे पेट्रोल-डीजल की मार से एक तरफ आम आदमी त्रस्त है तो दूसरी तरफ इससे सरकार की जेब भर रही है। नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं। सरकार ने लोकसभा में बताया कि पिछले वित्त वर्ष में पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी से 3.35 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई है। पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि सरकार ने पिछले साल पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ा दिया था। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर किया गया था, जबकि डीजल पर

एक्साइज ड्यूटी 31.8 रुपए रुपए प्रति लीटर किया गया था।बता दें कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई थी जब कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में काफी गिरावट आई थी।पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ने पिछले साल पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ा दिया था।

पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 19.98 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 32.90 रुपए प्रति लीटर किया गया था। जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 15.83 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 31.8 रुपए रुपए प्रति लीटर किया गया था। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई थी जब कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में काफी गिरावट आई थी।

किसान था, है और रहेगा, सरकार का तो अता पता भी नहीं- बीजेपी नेता के आगे बोले टिकैत

राज्यमंत्री ने कहा कि इस बढ़ोतरी के कारण अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कलेक्शन 3.35 लाख करोड़ रुपए रहा। यह वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले करीब दोगुना कलेक्शन है। 2019-20 में पेट्रोल-डीजल से एक्साइज कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि लॉकडाउन के कारण तेल की बिक्री में कमी ना होती तो यह कलेक्शन और ज्यादा हो सकता था। लॉकडाउन के कारण पूरे देश में आर्थिक गतिविधियां और परिवहन में कमी दर्ज की गई थी। वित्त वर्ष 2018-19 में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कलेक्शन 2.13 लाख करोड़ रुपए रहा था।

Related Post

‘उज्ज्वला ने महिलाओं का जीवन रोशन किया’ प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

Posted by - August 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए महोबा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ…
CM Vishnu Dev Sai

देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा हमारा छत्तीसगढ़: सीएम विष्णुदेव

Posted by - April 23, 2025 0
रायपुर/मुंबई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने आज मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो…
CM Dhami

स्मार्ट गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करें: सीएम धामी

Posted by - July 21, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज‘ का टर्न ओवर वर्ष 2030 तक…
Kunwar Munindra Singh Memorial Cricket Tournament

कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेण्ट एसआर ग्लोबल स्कूल ने जीता

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज के प्रांगण में 12 कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेण्ट का फाइनल मैच का समापन हो…