आग से झुलस कर किशोरी तीसरी मंजिल से गिरी

आग से झुलस कर किशोरी तीसरी मंजिल से गिरी

817 0

माल क्षेत्र के उमरावल गांव में अपने चाचा के घर रह रही  शिखा 17 साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में  तीसरी मंजिल गिर कर मौत हो गई। परिजन घायल किशोरी को माल सीएससी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उमरावल गांव में मजदूर रामू साहू की लड़की  शिखा साहू 17 वर्ष अपने चाचा रामगोपाल के घर लगभग 10 वर्षों से नौकरानी का कार्य कर रही थी। जिसकी आज संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

पुलिस ने जब्ता दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने शिखा साहू की हत्या का आरोप हितेश साहू व उनके दोनों भाइयों पर लगाया है। ग्रामीणों की माने तो राम गोपाल साहू के तीन लड़के हैं, जिनका नाम अतुल साहू, हितेश साहू, परमानंद साहू है।हितेश साहू बैंड बाजे का काम करता है जो कि दो-तीन बार इस तरह के मामले में संलिप्त पाया गया परंतु मामला गांव में ही सुलह समझौता कराकर शांत करा दिया गया, जबकि  लगभग एक वर्ष पूर्व हितेश साहू को माल पुलिस ने अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं घटना होने के उपरांत अतुल साहू खेतेश्वर परमानंद साहू गांव से फरार हैं। पुलिस मामले में आवश्यक करवाई कर रही है।

 

Related Post

Yogi Adityanath-Dr. David Frawley

राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी आदित्यनाथः डॉ. डेविड फ्रॉले

Posted by - February 20, 2026 0
लखनऊ। अमेरिका के प्रख्यात वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की।…
Tehri Dam displaced people got possession of their land after 15 years

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून : जिला प्रशासन की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर में 15…
Rooftop Solar

यूपी में 3.93 लाख घरों की छत बनी बिजलीघर, बना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Posted by - March 2, 2026 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा विस्तार का अग्रणी…
JP Nadda took a holy dip in Sangam

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

Posted by - February 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP…