Delhi

फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक से लगी आग, घटना से मचा हाहाकार

475 0

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार दोपहर एक फर्नीचर निर्माण (Furniture factory) कारखाने में आग लग गई। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। दमकल विभाग (Fire department) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1.16 बजे घटना की सूचना मिली की फर्नीचर निर्माण कारखाने में आग लग गई। पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर बाजार 1/38 में स्थित एक कारखाने में, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग (Atul Garg) ने मीडिया को बताया, “अभी तक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।”

जैसे ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने स्थिति का आकलन किया, जिसके बाद दमकल विभाग ने सात और दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। एक अन्य अधिकारी ने कहा, “फिलहाल दमकल की 22 गाड़ियां आग पर काबू पा रही हैं।” यह घटना दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल में आग लगने के दो दिन बाद की है। उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें: अपने कार लोन को बनाईये मज़ेदार, नहीं होगा नुकसान

Related Post

रक्षा मंत्रालय ने 7,965 करोड़ के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Posted by - November 2, 2021 0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 12 हेलीकॉप्टरों सहित 7,965 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य…
केजरीवाल का अधिकारियों संग बैठक

कोरोना वायरस: केजरीवाल का बड़ा फैसला, खत्म हो सकता है शाहीन बाग का धरना

Posted by - March 16, 2020 0
नई दिल्ली। देश में तेजी के साथ पांव पसार रहे इस कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में 15 प्रतिशत बिजली का उत्पादन रिन्यूएबल एनर्जी के स्त्रोतों से: मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 16, 2024 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स समिट एंड एक्सपो (री-इंवेस्ट-24)…