रैली में सीएम नीतीश कुमार पर एक शख्स ने फेंके पत्थर-प्याज के टुकड़े!

1073 0

राजनीति डेस्क.   बिहार में विधानसभा चुनाव इस समय जोरो-शोरों से जारी है. बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए सभी पार्टियां पूरी जी जान से प्रचार में लगी हुई है. एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. जिसके लिए वो एक के बाद एक रैलियों में है. लेकिन इस बार नीतीश नीतीश कुमार सामने चुनौती काफी बड़ी है, इस बार चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को कई बार विरोध का सामना करना पड़ा है. मंगलवार को नीतीश कुमार जब मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, तो भी उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा.

बाबा के आरोपों के बाद एक्टर आर माधवन ने किया गौरव वासन को सपोर्ट

मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रैली को संबोधित कर रहे थे, तब एक शख्स ने उनपर प्याज और पत्थर का टुकड़ा फेंका. शख्स ने लगातार नारेबाजी की. और साथ ही सीएम से ये भी कहा कि शराब खुलेआम बिक रही है, तस्करी हो रही है लेकिन आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

लेकिन तुरंत नीतीश के सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोकने का प्रयास किया. लेकिन नीतीश कुमार कहते नज़र आए कि फेंकने दो, जितना फेंकना है फेंकने दो. देखिये वीडियो…

इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन को आगे बढ़ाया, वो बोले-  हम इसलिए कह रहे हैं कि सरकार आने के बाद रोजगार का अवसर पैदा होगा और किसी को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. नीतीश ने कहा कि जो आज सरकारी नौकरी की बात कर रहे हैं, जब वो सत्ता में थे तो कितने लोगों को रोजगार दिया तब तो काफी वक्त तक बिहार-झारखंड एक ही था.

बिहार में आज ही दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की कुल 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने भी मंगलवार पटना में मतदान किया, जिसके बाद वो तीसरे चरण के लिए प्रचार करने निकले थे.

Related Post

आयशा ब्रिटेन की उच्चायुक्त

गोरखपुर की बेटी आयशा ने देश का गर्व से सिर ऊंचा किया बनीं ब्रिटेन की उच्चायुक्त

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। देश के छोटे शहरों और कस्बों में रहने वाली बेटियां भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। बस…

सरकार ने कोरोना को लेकर फि‍र किया आगाह, कहा- बेहद एहतियात बरतने की जरूरत

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्‍ली। केरल में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन अभी भी हालात सामान्‍य…
हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू डनबर का निधन

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम कर चुके हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू डनबर का निधन

Posted by - December 30, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे चर्चित सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में थियौन ग्रेयजोय के लिए बॉडी डबल बनने के वाले…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

जन–जन तक सरकार, हर समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि

Posted by - January 15, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के कुशल, संवेदनशील और जनोन्मुखी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ‘जन–जन की सरकार,…