A major reshuffle at the top level in CBCID

सीबीसीआइडी में शीर्ष स्तर पर दिखा बड़ा फेरबदल

711 0

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को सीबीसीआइडी (CBCID) में शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शीर्ष स्तर पर इस फेरबदल से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। सीबीसीआइडी (CBCID) के डीजी और एडीजी को पद से हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

सरकार ने शनिवार को चार वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। काम में लापरवाही बरतने वाले तीन आईपीएस के खिलाफ सरकार ने सख्ती दिखाई है। इनमें से दो अधिकारियों को पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाला गया है जबकि एक अन्य अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। सीबीसीआईडी के डीजी विश्वजीत महापात्रा और एडीजी एसके माथुर पर जांच में हीलाहवाली का आरोप है। जिस कारण सरकार ने उन्हें दूसरी नियुक्ति से वंचित रखा है। डीजी सीबीसीआइडी के पद से हटाए गए विश्वजीत महापात्रा को अभी नई तैनाती नहीं मिली है। इसी तरह से एडीजी सीबीसीआइडी के पद पर हटाए गए एसके माथुर को भी अभी नई तैनाती नहीं मिली है। प्रदेश शासन ने सीबीसीआइडी में बड़े फेरबदल का निर्णय देर रात कर लिया था।

मनसे नेता हत्याकांड का शूटर लखनऊ में गिरफ्तार

उधर, केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आरके स्वर्णकार को एडीजी सीबीसीआइडी के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीबीसीआइडी के डीजी का अतिरिक्त कार्यभार पीवी रामाशास्त्री को सौंपा गया है। पीवी रामाशास्त्री प्रदेश में डीजी सतर्कता के पद पर तैनात हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले बड़ी संख्या में तबादले किए थे। डिप्टी एसपी तथा एएसपी के पद पर तैनात पीपीएस अधिकारियों के साथ ही आइपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। प्रदेश में कानपुर तथा वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से बड़ी संख्या में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों के पद में भी फेरबदल किया गया था। इस तबादले में एडीजी, आइजी, डीआइजी, एसएसपी तथा एसपी की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया।

Related Post

CM N. Biren Singh reached Maha Kumbh city

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह पहुंचे महाकुम्भ नगर, साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

Posted by - February 6, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (CM N. Biren Singh) गुरुवार को महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में भाग…
Renuka

कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर

Posted by - June 16, 2022 0
हैदराबाद: राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सम्मन पर कांग्रेस पार्टी (Congress party) के विरोध के दौरान नजरबंदी का…
इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

पंगा : कंगना रनौत बोलीं-इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयान देने के लिए जानी जाती हैं। इस बार कंगना सुप्रीम…
CM Dhami

प्रवासी उत्तराखंडवासी विदेशों में हमारे ब्रांड एम्बेसडर : धामी

Posted by - March 5, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में विभिन्न देशों में निवास कर रहे…