Maha Kumbh

महाकुम्भ में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर 18 जनवरी को आयोजित होगा व्याख्यान

262 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज के मेला परिसर में धर्म, आध्यात्म और संस्कृति के साथ ही समसामयिक विषयों पर भी विमर्श और व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाकुम्भ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा आयोजित व्याख्यान की श्रृंखला में ‘वन नेशन वन इलेक्शन – आर्थिक राजनीतिक सुधार एवं विकसित भारत के संदर्भ में’ विषय पर 18 जनवरी को व्याख्यान आयोजित होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।

मिशन के शिविर स्थल पर व्याख्यान की श्रृंखला में सात विषयों पर व्याख्यान आयोजित होने हैं। प्रथम व्याख्यान 12 जनवरी को ‘स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म की वैश्विक दृष्टि’, द्वितीय व्याख्यान 17 जनवरी को ‘भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना’, तृतीय व्याख्यान 18 जनवरी को ‘वन नेशन वन इलेक्शन – आर्थिक राजनीतिक सुधार एवं विकसित भारत के संदर्भ में’, चतुर्थ व्याख्यान 20 जनवरी को ‘वैश्विक आतंकवाद समाधान – भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में’, पंचम व्याख्यान 25 जनवरी को ‘भारत की अखंडता भौगोलिक और राजनैतिक चुनौतियां’, छठवां व्याख्यान 31 जनवरी को ‘लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में’ और सातवां व्याख्यान 6 फरवरी को ‘सोशल मीडिया पर निजता और सुरक्षा युवाओं के परिप्रेक्ष्य में’ विषय पर आयोजित होगा।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में मिशन के शिविर प्रभारी डॉ सनी सिंह ने बताया कि व्याख्यान की श्रृंखला में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित होंगे। इनमें ख्यातिलब्ध और विषय विशेषज्ञ विभिन्न सम सामयिक विषयों पर अपनी राय रखेंगे।

Related Post

Electric Wheel

कुम्हारों को मिली नई रफ्तार: इलेक्ट्रिक चाक ने बढ़ाई आमदनी 5 गुना, उत्पादन 7 गुना तक

Posted by - October 16, 2025 0
वाराणसी : डबल इंजन की सरकार द्वारा कुम्भकारों को दिए गए इलेक्ट्रिक चाक (Electric Wheel) की रफ्तार ने उनका उत्पदान…
CM Yogi inspected the Jamboree site

मुख्यमंत्री ने किया जंबूरी स्थल का निरीक्षण, विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बृहस्पतिवार को 19वें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जंबूरी (Jamboree) की तैयारियों की…
E-rickshaw drivers will tell the story of Maha Kumbh

कुंभ नगरी में आवागमन की सुविधा देने के साथ महाकुंभ की गाथा और प्रयाग का महात्म्य भी बताएंगे शहर के ई-रिक्शा चालक

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में पारम्परिक भारतीय मूल्यों और ‘अतिथि देवो भव:’ की संकल्पना को साथ लेते…