देर रात रेलवे के सवारी डिब्बा कारखाने में लगी भीषण आग

906 0

लखनऊ। आलमबाग इलाके में स्थित उत्तर रेलवे के सवारी डिब्बा कारखाने में रखे पुराने कबाड़ में अज्ञात कारणों से गुरूवार देर शाम आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विभत्स रूप ले लिया। कारखाने में मौजूद कर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर आलमबाग, हजरतगंज और सरोजनीनगर के फायर डिपो की 3 गाड़ियां पहुंची। फायर कर्मी देर रात तक आग बुझाने में लगे रहे।
थाना प्रभारी आलमाबग ने बताया कि इलाके में उत्तर रेलवे का सवारी डिब्बा कारखाना है।

घर के बाहर खेल रहा मासूम हुआ लापता

गुरूवार देर शाम करीब 8 बजे कारखाने में रखे पुराने कबाड़ में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विभत्स रूप ले लिया। धुंए गु बार और आग की लपटें देख इलाके में हड़क प मच गया। घटना स्थल और आस-पास लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को घटना स्थल से दूर किया। पुलिस की सूचना पर हजरतगंज, सरोजनीनगर और आलमबाग फायर डिपो की 3 गाड़ियां पहुंच गई। फायर कर्मी देर रात तक आग बुझाने की मशक्कत करते रहे। तकरीब रात 10 बजे तक फायर कर्मियों ने आग पर किसी हद तक काबू पा लिया था, लेकिन हवाओं के चलते बार-बार आग की लपटें निकलने लगती थीं। फायर कर्मी एक जगह आग पर काबू पाते तब तक दूसरी ओर आग की लपटें निकलने लगती थीं। जिसके चलते फायर कर्मियों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। थना प्रभारी आलमबाग ने बताया कि आग लगने से किसी जनहानी की सूचना नहीं हैं। खबर लिखे जाने तक फायर कर्मी आग बुझाने के कार्य में लगे थे।

Related Post

cm dhami

इकोनॉमी और ईकोलॉजी में संतुलन बनाये रखने के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार: सीएम धामी

Posted by - November 17, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान में फेडरेशन ऑफ…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - November 19, 2022 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को हवालबाग, अल्मोड़ा में  ’मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत…
CM Dhami

सीएम धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट का एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए पीएम आभार व्यक्त किया

Posted by - June 12, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा)…