रायपुर गांव में एक बच्ची की आटा चक्की के स्पेलर पट्टे में फंसकर मौत

853 0

मड़ियांव इलाके के रायपुर गांव में एक बच्ची की आटा चक्की के स्पेलर पट्टे में फंसकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्ची के पिता ने चक्की मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रायपुर गांव में सुरेन्द्र यादव की रवी आटा चक्की के नाम से कारखाना है।

जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे गांव के ही निवासी फकरुद्दीन उर्फ पुत्तू की बेटी आफजा (11) चक्की पर खली लेने के लिए आई थी। तभी कारखाना में चल रहे स्पेलर के पट्टे में आफजा का दुपट्टा फंस गया। जब तक स्पेलर को रोका जाता तब तक आफजा पट्टे के साथ कई राउंड घूम गई।  इससे उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

आसान नहीं सिद्धू की राह! सुनील जाखड़ ने कल बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Posted by - July 18, 2021 0
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कल चंडीगढ़ में पार्टी विधायकों और जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई…
Automatic number plate recognition

ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे में क़ैद होगी गाड़ी, तीसरा नेत्र रखेगा अपराधियों पर नजर

Posted by - May 30, 2022 0
वाराणसी। योगी सरकार (Yogi Government) की योजनाएं आम जनता के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। यूपी को अपराध…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में जल निगम, नगरीय के 3 अस्थाई और नैनी, झूंसी के स्थाई एसटीपी करेंगे स्लज ट्रीटमेंट

Posted by - December 6, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के लिए निर्माण कार्य भी पूरे जोर शोर से हो रहे हैं। सीएम योगी (CM…
क्या कोई ब्राह्मण अरबी का शिक्षक हो सकता है?

क्या कोई ब्राह्मण अरबी का शिक्षक हो सकता है? पढ़ें गोपालिका की संघर्ष गाथा

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। बीएचयू में संस्कृत के मुस्लिम प्रोफेसर पर विवाद छिड़ा हुआ है। छात्र प्रोफेसर की नियुक्ति का विरोध इसलिए…