CM Dhami

कुम्भ 2027 में देवडोलियों की भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ तेज

67 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक वैभव और समुद्ध लोक परंपरा के साक्षी बनने का सौभाग्य अर्जित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री धामी vसे इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर कुम्भ मेला में देवडोलियों की शोभायात्रा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने का आग्रह किया था।

प्रतिनिधिमंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणी व्यास सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित थे।

Related Post

ममता बनर्जी के परिवार पर ईडी की नजर, मनी लॉड्रिंग केस में उन्हें व भतीजे अभिषेक को थमाई नोटिस

Posted by - August 28, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का परिवार एकबार फिर से जांच एजेंसियों के निशाने पर है, उन्हें व उनके…
CM Vishnu dev Sai

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

Posted by - July 15, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu dev Sai) से आज साेमवार काे उनके निवास कार्यालय में एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़…
CM Dhami

सीएम धामी से मिले विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूत

Posted by - October 17, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात…