Bus

एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, बस का पहिया निकला, मची चीख-पुकार

593 0

उन्नाव: यूपी के उन्नाव में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे (Lucknow-Agra express way) पर किलोमीटर संख्या 237 के सामने एक तेज रफ्तार से चलती बस (Bus) का अगला पहिया निकल गया है। इस दौरान बस (Bus) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी बस में सवार 26 यात्री घायल हो गए और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बस बिहार से चंडीगढ़ जा रही थी, तभी बस हादसे का शिकार हो गई।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 237 के सामने जहाँ यह हादसा हुआ है वो इलाका बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें से 3 को गंभीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहीं हल्की चोटें आईं यात्रियों को दूसरे वाहन का इंतजाम कर गंतव्य स्थान पर भेज दिया गया।

आज गोवा रवाना होंगे शिवसेना के बागी विधायक

इससे पहले इस एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकरा गई थी, जो इस हादसे में कार चला रहे 24 वर्षीय रामशरण त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार चार लोग घायल हो गए। यह हादसा कन्नौज स्थित तालग्राम थाना क्षेत्र में बिचपुरवा गांव के पास हुआ। कार में मौजूद लोगों के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि त्रिपाठी को कार चलाने के दौरान झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज शाम 5 बजे सुनवाई

Related Post

Anganwadi

उत्तर प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Posted by - March 8, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ( Anganwadi Workers) अपनी जिम्मेदारियां संभाल लेंगी। मुख्यमंत्री…
CM Yogi Adityanath held a public meeting in Buxar.

लालटेन बुझाकर जनता के हक पर डकैती डालती थी कांग्रेस-आरजेडी: योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 29, 2025 0
बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) की गर्मी के बीच बक्सर की पवित्र भूमि बुधवार को “हर हर महादेव” और…

लखीमपुर हिंसा की एसटीएफ करेगी जांच, मामले से जुड़े 24 लोगों की हुई शिनाख्त

Posted by - October 4, 2021 0
लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार शाम किसानों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा…