Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत

643 0

नोएडा। गुरुवार सुबह हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर हुई, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक गाड़ी में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना जेवर टोल प्लाजा (Jewar Toll Plaza) से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई है। हादसा सुबह 5 बजे के करीब होना बताया जा रहा है।  पुलिस के अनुसार बोलेरो गाड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 2 शख्स घायल हुए, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

हादसे में मृत 4 लोग महाराष्ट्र के पुणे के बारामती, जबकि एक महिला कर्नाटक के बेलगाम की रहने वाली थीं। दुर्घटना में चन्द्र कांत नारायण बुराड़े 68, स्वर्णा चन्द्रकान्त बुराड़े 59 (महिला), मालन विश्वनाथ कुंभार 68 (महिला), रंजना भरत पवार 60 (महिला), नुवंजन मुजावर 53 (महिला) शामिल हैं। इसमें नुवंजन हिरेकुडी बेलगाम कर्नाटक की रहने वाली थीं।

Sri Lanka Crisis: देश में भयावह हुए हालत, ऑस्ट्रेलियाई टीम के दौरे पर संकट

वहीं, घायलों महाराष्ट्र के सतारा निवासी में नारायण रामचन्द्र कोलेकर 40 और बेलगाम कर्नाटक निवासी सुनीता राजू गस्टे शामिल हैं।

सीएम योगी(CM Yogi) ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

रनवे पर आग की लपटों से घिरा विमान, 25 लोग घायल

Related Post

CM Yogi

अयोध्या को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी और सस्टेनेबल सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

Posted by - October 28, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को अयोध्या महायोजना 2031 से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा…
UPITS-2024

UPITS 2024: तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में जुटे बायर्स और कंज्यूमर्स, साढ़े तीन लाख लोग पहुंचे ट्रेड शो देखने

Posted by - September 27, 2024 0
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहा उत्‍तर-प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) लोगों के लिए आकर्षण…
CM Yogi

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी, जापान की भविष्य की रेल तकनीक से होंगे रूबरू

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ। जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) (Maglev) ट्रेन, जो चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते…