Azam Khan

आज़म खान की पत्नी और बेटे की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

536 0

लखनऊ। आजम खान (Azam Khan) के बाद अब उनकी पत्नी और बेटे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आजम (Azam) के बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) और पत्नी तंजीन फातिमा के खिलाफ अब गैर-जमानती वारंट जारी कर दिये गए हैं। दरअसल, दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में उनको एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना था। लेकिन दोनों गैरहाजिर रहे। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिये।

इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 मई निर्धारित की गई है। इस तारीख से पहले दोनों को कोर्ट के सामने पेश होना होगा, वरना उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

जेल में बंद आजम खान को राहत, दो मामलों में जमानत मंजूर

बुधवार को अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा ने कोर्ट में गैर हाजरी पर माफीनामा पेश किया था, इसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया और गैर जमानती वारंट जारी किया।

सरकारी वकील अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि एमपी एमएलए कोर्ट (एसीजीएम फर्स्ट) रामपुर ने आज क्राइम नंबर 4/19 जो दो जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामले पर सुनवाई होनी थी। कोर्ट में आजम खान के बेटे और पत्नी की तरफ से दलील दी गई कि उनके अधिवक्ता जो कि दिल्ली से आते हैं वह नहीं आ सके हैं इसलिए आज जिरह नहीं हो सकती। इस आधार पर उनकी गैरहाजरी पर माफीनामा स्वीकार किया जाए। लेकिन कोर्ट ने ऐसा नहीं किया।

आजम खान को मिली जमानत, जेल से बाहर आने के लिए करना पड़ेगा अभी इंतजार

Related Post

Swami

अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की हालत खराब, 3 किलो घटा वजन

Posted by - June 5, 2022 0
वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा करने से रोके जाने…
Hathras Incident

हाथरस हादसे में 6 गिरफ्तार, मुख्य आयोजक पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित

Posted by - July 4, 2024 0
हाथरस/लखनऊ। हाथरस में हुए हादसे (Hathras Incident) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मोर्चा संभालने के बाद यूपी…
AK Sharma

महाकुंभ 2025 को दिव्य, भव्य, सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने में दोनों विभागों के कार्मिक अपना योगदान दें: एके शर्मा

Posted by - December 21, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की…
CM Yogi

सीएम योगी ने सांसद विनोद सोनकर के स्वर्गीय पिता को दी श्रद्धांजलि

Posted by - September 24, 2022 0
प्रयागराज/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर के जनपद प्रयागराज…