मायावती

मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना, योगी की पार्टी को ना ‘अली’ और ना ही ‘बजरंगबली’ का वोट पड़ेगा

884 0

बदायूं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा योगी की पार्टी को ना तो ‘अली’ का और ना ही ‘बजरंगबली’ का वोट पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘इस चुनाव को लेकर कुछ जरूरी बातें आप लोगों के सामने रखूं लेकिन इसके पहले मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बात का जरूर जवाब देना चाहूंगी जो उन्होंने हमारे गठबंधन के बारे में इशारा करते हुए कही है कि यदि इनके अली हैं तो हमारे बजरंगबली हैं।’

ये भी पढ़ें :-…तो लोकसभा चुनाव 2019 के बाद चाय और पकोड़े बेंचेगे पीएम मोदी ? 

आपको बता दें बसपा सुप्रीमो ने यहां महागठबंधन प्रत्याशी सपा के धर्मेन्द्र यादव के समर्थन में एक रैली में कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से योगी की पार्टी को ना अली का वोट पड़ेगा और ना ही मेरी जाति से जुड़े बजरंगबली का वोट पड़ेगा।’ उन्होंने कहा, ‘इस बार चुनाव में नमो नमो वाले जा रहे हैं और जय भीम वाले आ रहे हैं जिनकी इस समय देश को काफी ज्यादा जरूरत भी है।’

ये भी पढ़ें :-अरुण जेटली का राहुल से सवाल- बिना एमए किए एमफिल कैसे किया 

जानकारी के मुताबिक बसपा सुप्रीमो ने कहा कि खासकर हमें बजरंग बली इसलिए भी चाहिए क्योंकि ‘वह मेरी अपनी खुद की दलित जाति से ही जुड़े हैं और इनकी जाति की खोज मैंने नहीं बल्कि खुद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने की है और इन्होंने ही खुद जनता को ये बताया है कि बजरंगबली वनवासी और दलित जाति के ही हैं।’

Related Post

Cows

गोवंशों की देखभाल में लापरवाही के मामले में सीएम योगी का बड़ा फैसला

Posted by - July 22, 2025 0
लखनऊ/मेरठ। मेरठ की कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों (Cows) की देखभाल में सामने आई गंभीर लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
natural farming

नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी, अन्नदाता को ‘आरोग्यदाता’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को मिशन मोड में आगे बढ़ाते हुए योगी सरकार ने बड़ी पहल…
AK Sharma

स्वच्छता अभियान को केवल सरकारी नहीं बल्कि जनआंदोलन के रूप में अपनाएं: एके शर्मा

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज जनपद संभल में आयोजित भव्य कल्कि महोत्सव/विकासोत्सव 2025…
अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बोले-हम स्थिर सरकार देंगे, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Posted by - November 24, 2019 0
  मुंबई। महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद अजित पवार ने पहली बार ट्वीट किया है।…