inflation

गरीब की जेब पर महंगाई की मार, खाना बनाना हुआ महंगा

596 0

महंगाई(Inflation) से गरीब की जेब पर पड़ा असर

देश में महंगाई(Inflation) से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अभी राहत मिली हुई है। बता दें कि पिछले महीने यानी एक अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था।

KVS में शुरू एडमिशन, जाने कैसे करें आवेदन?

जानें आपके शहरों में कितनी बढ़ी है कीमतें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली के लोगों को आज से 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए 2355.50 रुपये भुगतान करने होंगे। इससे पहले 2253 रुपये ही लगते थे। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 2351 रुपये से बढ़कर 2455 रुपये हो गई है। मुंबई में 2205 रुपये की जगह 2307 रुपये अब खर्च करने होंगे। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 2406 रुपये की जगह 2508 रुपये हो गई हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बॉब वर्ल्ड गोल्ड किया लॉन्च

जानें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 949.5 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है। वहीं, लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये है, जबकि पटना में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है। क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत- आज से यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया।

Related Post

शाहीन बाग

शाहीन बाग: 40 दिनों बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू, 7-8 लोगों को मंच से उठाकर पहुंचाया थाने

Posted by - January 24, 2020 0
नई दिल्ली। पिछले 40 दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन…

एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ पोलियो के टीके 2012 में लगे, फिर भी मनमोहन सिंह ने नहीं लगवाए अपने पोस्टर

Posted by - June 22, 2021 0
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा…
CM Dhami

सीएम धामी ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

Posted by - September 2, 2023 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जनपद चमोली में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वेक्षण…