Hemvati Nandan Bahuguna

स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती, सीएम धामी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण

600 0

स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा( Hemvati Nandan Bahuguna ) की जयंती

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने घंटाघर (Clock Tower), देहरादून (Dehradun) में स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा (Hemvati Nandan Bahuguna) की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा जी हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: महंगाई की आग में खाने का तेल डाल रहा घी

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

यह भी पढ़ें: पोस्टमार्टम हाउस में बड़ा खेल, महिला का भेजा शव, मिली पुरुष की डेडबॉडी

Related Post

Chief Minister Tirath Singh Rawat

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं

Posted by - April 21, 2021 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat) ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय बैठक

Posted by - April 27, 2026 0
मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में राज्य में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की उच्चस्तरीय…
CM Dhami

अभिनेता अनुपम खेर और प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Posted by - September 10, 2024 0
देहरादून। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास…