Sangam

संगम नगरी में दूसरी बड़ी वारदात, 5 लोगों की हत्या कर घर में आग, बहु-बेटी के साथ…

566 0

प्रयागराज: संगम नगरी (Sangam city) प्रयागराज (Prayagraj) में एक बार फिर 5 लोगों की नृशंस हत्या की घटना से इलाका दहल गया है। थरवई (Tharwai) थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के 5 लोगों को आरोपियों ने ईंट पत्थर से मारकर हत्या करने के बाद मृतक के घर में आग लगा दी। पुलिस को इस घटना की जानकारी प्रदीप कुमार यादव ने दी कि उनके भाई और भाभी की किसी ने हत्या कर घर में आग लगा दी है। इसके साथ ही परिवार के तीन अन्य लोगों की भी हत्या कर दी गई है। सामूहिक हत्या की खबर लगते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग पर काबू पाकर जांच में जुट गई।

एसपी गंगा पार क्षेत्राधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साथ ही घटना की सूचना जिलाधिकारी संजय खत्री और एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार को भी दे दी गई है। जिलाधिकारी प्रयागराज संजय खत्री व एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार मौके पर पहुंचे हैं। ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी। हालांकि बारीकी से जांच की जा रही है और मौके पर फॉरेंसिक और स्निफर डॉग स्क्वाड की टीम जांच कर रही है।

प्रेम प्रकाश ने बताया कि परिवार के मुखिया राजकुमार यादव (उम्र 55 साल), उनकी पत्नी कुसुम (उम्र 50 साल), बेटी मनीषा (उम्र 25 साल), बहू सविता (उम्र 30 साल) और दो साल की मासूम पोती साक्षी की भी हत्या हुई है। इनमे एक 5 साल की बच्ची पर भी हमला हुआ लेकिन वह बच गई है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 5 साल की बच्ची साक्षी पुत्री सुनील घायल हुई है, जिसे प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बहू और बेटी के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रही है, मृतक महिलाओं के कपड़े अस्त व्यस्त मिले हैं। वारदात के बाद पुलिस ग्रामीण और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए धमाके में 33 की मौत

ग्रामीणों से मिली सूचना के मुताबिक, सभी मृतक घर के बरामदे में सो रहे थे और घर के भीतर से धुंआ उठता दिखाई दिया। जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड ने महंत से बुझा दिया। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Related Post

AK Sharma

KGMU की कार्य संस्कृति बहुत अच्छी है, अच्छे वातावरण में मरीजों का इलाज हो रहा है: एके शर्मा

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK…
CM Yogi's announcement in Vimukta Jati Diwas celebration

प्रदेश में घुमंतू जातियों के लिए बनेंगी कॉलोनियां और मकान : सीएम योगी

Posted by - August 31, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को विमुक्त व घुमंतू जातियों के कल्याणार्थ आयोजित विमुक्त जाति दिवस समारोह…

बदमाशों में दिखा सीएम योगी का खौफ, जमानत तुड़वाकर कोर्ट में हुआ सरेंडर

Posted by - November 11, 2021 0
अगस्त 2014 में व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल की हत्या  के बाद सुर्खियों में आए कुख्यात बदमाश फुरकान पर…
PM Modi

बोले प्रधानमंत्री – गुरु रविदास जी मुझे बार बार अपनी जन्मभूमि पर बुलाते हैं .

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी । संत रविदास कहते हैं, ‘जात पात के फेर मंहि, उरझि रहइ सब लोग। मानुषता कूं खात हइ, रैदास जात…