Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने की ऐसी गलती की सोशल मीडिया पर मांगनी पड़ी माफी

638 0

मुंबई: बॉलीवुड के बॉस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बीते दिनों एक पान मसाला का विज्ञापन करने के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। अजय देवगन (Ajay Devgn) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ पान मसाला का विज्ञापन करने की वजह से अक्षय कुमार ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। फैंस की नाराजगी का सामना करने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने तंबाकू ब्रांड का ऐड करने के लिए माफी मांगी है। आलोचकों के निशाने पर आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा जारी किया है और पान मसाला का ऐड करने पर माफी मांगी है।

अक्षय कुमार अक्सर यह कहते पाए गए हैं कि वह किसी भी तरह का नशा नहीं करते, वह ना तो शराब पीते हैं, ना सिगरेट और ना ही दूसरा कोई नशा। फैंस को अक्षय अक्सर हेल्दी लाइफ जीने की नसीहतें देते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए पान मसाला के ऐड से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।उन्होंने बताया कि अब वह इस विज्ञापन के ब्रांड एंबेसडर नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: आज से भारत दौरे पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, क्या यूक्रेन पर होगी चर्चा?

अक्षय ने मांगी माफी

अक्षय कुमार ने लिखा- आई एम सॉरी, मैं आप सभी मेरे शुभचिंतकों और फैंस, सभी से माफी मांगना चाहता हूं, पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। हालांकि, मैंने कभी तंबाकू को प्रमोट नहीं किया और ना ही करूंगा, विमल इलायची के साथ अपने एसोसिएशन को लेकर आपकी जो भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। इसलिए पूरी विनम्रता के साथ इनका सम्मान करता हूं।

akshay kumar, akshay kumar post

यह भी पढ़ें: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब नए पैटर्न से होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Related Post

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन एक दिन बाद राहुल वैद्य ने गाया उनका पसंदीदा गाना

Posted by - September 5, 2021 0
इस इंडस्ट्री ने अपने चर्चित और हिट सितारे सिद्धार्थ शुक्ला को हमेशा के लिए खो दिया। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन…
वेब सीरीज़ जमतारा- सबका नंबर आएगा

वेब सीरीज़ जमतारा- सबका नंबर आएगा को मिल रही है काफी सराहना

Posted by - January 22, 2020 0
मुंबई।कास्टिंग डायरेक्टर्स विभु गुप्ता और विकास पाल, जिन्होंने 2016 में कास्टिंग बे के साथ कास्टिंग में अपना करियर शुरू किया…

अयूब खान ने की इंडियन फिएस्टा की घोषणा, राहुल रॉय, रवि किशन, करण मेहरा , मार्क रॉबिंसन समेत कई सितारों ने दिया साथ

Posted by - October 3, 2019 0
इंडियन फिएस्टा के संस्थापक और सी.ई.ओ अयूब खान के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ा दिन रहा। अयूब ने अपनी…