Palanpur

असम पुलिस ने सर्किट हाउस से गुजरात विधायक को किया गिरफ्तार

561 0

गुजरात: गुजरात (Gujarat) के विधायक जिग्नेश मेवाणी (MLA Jignesh mevani) , एक दलित नेता और राजनीतिक दल राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक, को असम पुलिस (Assam Police) ने गुजरात के पालनपुर (Palanpur) में एक सर्किट हाउस से बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। मेवाणी को कल रात में ही पुलिस उन्हें अहमदाबाद लेकर गई और वहां से आज यानी गुरुवार तड़के सुबह ही असम लेकर चली गई। मेवानी की गिरफ्तारी के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

जिग्नेश मेवाणी विधानसभा के सदस्य या गुजरात के वडगाम से विधायक हैं। वह एक वकील-कार्यकर्ता और पूर्व पत्रकार हैं। वह एक निर्दलीय विधायक हैं, लेकिन उन्होंने पूर्व में 2021 में कांग्रेस को समर्थन दिया है। मेवाणी टीम का कहना है कि उन्हें अभी तक प्राथमिकी या पुलिस मामले की प्रति प्राप्त नहीं हुई है।असम पुलिस ने आज उन्हें अहमदाबाद से गुवाहाटी ले जाने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें: हर माह 21 तारीख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया जाता है खुशहाल परिवार दिवस

जिग्नेश मेवाणी, विधान सभा के सदस्य या गुजरात के वडगाम से विधायक एक वकील-कार्यकर्ता और पूर्व पत्रकार हैं। वह एक निर्दलीय विधायक रहे हैं लेकिन उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया है। मेवाणी के सहयोगी सुरेश जाट के अनुसार मेवानी को आईपीसी की धारा-153ए के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया, जो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित अपराधों से जुड़ी हुई है। यह प्राथमिकी असम के कोकराझार थाने में दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: भारत में कुत्तों का भी बीमा करेगा फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस

Related Post

लोकसभा में बीजेपी सांसद ने किया जातीय जनगणना का समर्थन, बयान सुन कई भाजपा नेता दिखे हैरान

Posted by - August 11, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे वक्त से जातीय गणना कराने पर जोर डाल रहे हैं, अब भाजपा सांसद ने…
CM Dhami

सीएम धामी ने दीपावली पर लोगों से लीं शुभकामनाएं और दिया सम्मान

Posted by - October 23, 2022 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट…
CM Bhajan Lal

स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की पात्रता में छूट की अधिसूचना जारी

Posted by - October 9, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पत्रकार (Journalist) कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के तहत बुधवार…
Anand Bardhan paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Posted by - October 2, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री…