Yogi Government

ODOP योजना के तहत 1.5 लाख कारीगरों को किया जाएगा प्रशिक्षित

559 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) पारंपरिक कारीगरों को हुनर को और निखारने के लिए प्रशिक्षण देगी ताकि वे अपने हुनर को रोजगार के साधन के रूप में मजबूत कर सकें। इसके साथ ही उन्हें टूल किट भी दिया जाएगा ताकि उन्हें अपने कार्य को करने में आसानी हो। प्रदेश सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान/ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार/ ओडीओपी योजना (ODOP scheme) के तहत के तहत 50 हजार पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण देगी। सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की शुरुआत स्वरोजगार को बढ़ावा देने और कारीगरों के विकास शुरू की गई है। इसके तहत पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों के हुनर को और ज्यादा निखारने के लिए मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के पारंपरिक कारीगरो व दस्तकारों बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, लोहार, कुम्हार आदि को अपने काम करने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री जनधन योजना में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान परः वित्त मंत्री

प्रदेश सरकार आने वाले पांच सालों में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 5 लाख कारीगरों को प्रशिक्षित कर टूलकिट उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ओडीओपी योजना के तहत पांच वर्ष में 1.5 लाख कारीगरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका लाभ लेकर लोग अपने हुनर को निखारेंगे और अपनी आय बढ़ा सकेंगे। इसके लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: S. S. Sandhu ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार का बड़ा कीर्तिमान, एक साल में 30 लाख राजस्व मामलों का निस्तारण

Posted by - May 10, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व मामलों के निस्तारण के क्षेत्र…
CM Yogi observed the conservation work of manuscripts

दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग देगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्थित राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (National Manuscript Mission) के…
UP Transport Corporation

परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को भी अब पारिवारिक यात्रा पर दिया जाएगा पास

Posted by - November 2, 2023 0
लखनऊ। रोडवेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने वाली योगी सरकार रोडवेज बसों में अब परिवहन निगम (Transport Corporation) के संविदा…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए RTPCR टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश

Posted by - April 4, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल दौरे पर निकलने से पूर्व अपने सरकारी आवास पर प्रदेश…