S. S. Sandhu

S. S. Sandhu ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

528 0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (S. S. Sandhu) ने सोमवार को सचिवालय में पीडब्ल्यूडी (PWD) के अंतर्गत केदारनाथ पुनर्निर्माण (Kedarnath Reconstruction) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु जेई एवं एई की तैनाती हेतु सख्त निर्देश देते हुए ज्वाइन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 6, 7 माह में केदारनाथ में बहुत से निर्माण कार्य होने हैं जिनकी स्वयं प्रधानमंत्री लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि लेबर को रहने खाने की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, साथ ही उनके बिलों का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने मैटेरियल की आपूर्ति एवं स्टोरेज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि समय से सभी कार्य पूर्ण हो सकें इसके लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, साथ ही टारगेट भी बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें: चौकी के अंदर प्रभारी लड़ा रहे थे जाम, विधायक को देखते ही उतरा नशा

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने चेयरमैन ब्रिडकुल आर. के. सुधांशु को निर्देश दिए कि प्रदेश के स्थापित सभी रोप-वे का सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक 6 माह में निरीक्षण किया जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु एवं सचिव दिलीप जावलकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: हिन्दुस्थान समाचार समूह लगातार अपने ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए बढ़ रहा आगे

Related Post

Anand Bardhan

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

Posted by - April 9, 2026 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कम से कम एक मॉडल…
CM Dhami

थराली में हाल की आपदाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुँचाई जाए: सीएम धामी

Posted by - August 25, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में…
CM Dhami

लोकतंत्र सेनानियों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाए- मुख्यमंत्री

Posted by - June 25, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने लोकतंत्र सेनानियों की मुद्दों के तत्परता से निस्तारण के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी…
CM Dhami

देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Posted by - February 18, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का…