स्टिंग ऑपरेशन में चार पार्षदों का खुलासा, बीजेपी ने किया बाहर

483 0

नई दिल्ली: भाजपा (BJP) ने एक समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन (Sting operation) के बाद भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप में दिल्ली (Delhi) में अपने चार नगर पार्षदों को निष्कासित कर दिया है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 15 अप्रैल को पार्षदों- अमरलता सांगवान (तिमारपुर वार्ड), सरोज सिंह (त्रिलोकपुरी), अतुल कुमार गुप्ता (कोंडली) और राधा देवी (मंगोलपुरी) को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सरोज सिंह के पति शेर सिंह और राधा देवी के पति राजू राणा को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है क्योंकि वे स्टिंग ऑपरेशन में उनका खुलासा हुआ था।

स्टिंग ऑपरेशन में नेताओं ने अपने वार्ड में विभिन्न नगरपालिका कार्यों के लिए पैसे की मांग की। पार्टी के अनुसार, नेताओं पर भ्रष्टाचार के “स्पष्ट” आरोप लगे।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की ओर से जारी निष्कासन आदेश में कहा गया है, ‘बीजेपी के संविधान के तहत आपकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी जाती है और आपको पार्टी से निकाल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: विश्राम गृह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का एस.एस. सन्धु ने किया निरीक्षण

आदेश में कहा गया है कि भाजपा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। पिछले साल भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अपने तीन पार्षदों को निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सुविधाओं का पहुंचेगा लाभ: डॉ. धन सिंह

Related Post

टोक्यो ओलंपिक:चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने कटाया ओलिंपिक का टिकट

Posted by - June 30, 2021 0
भारत की अनुभवी चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 63.70 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड…
समय सम्मान 2020

संजोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने 42 विभूतियों को दिया “समय सम्मान 2020”

Posted by - February 9, 2020 0
लखनऊ। संजोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने रविवार को राय उमानाथ बलि सभागार में “समय सम्मान 2020” का आयोजन किया। जिसमें…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को शिव भक्तों का करेंगे चरण वंदन, हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल

Posted by - July 29, 2024 0
हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे श्रावण मास के कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए जाएंगे।…
Bengluru night curfew

 कर्नाटक के 7 जिलों में लगाया गया कोरोना कर्फ्यू

Posted by - April 10, 2021 0
बेंगलुरु । कर्नाटक राज्य में कोरोना कर्फ्यू के अंदर बेंगलुरु, मैसूरु, मंगलुरु, कालाबुरागी, बीदर, तुमकुरु, उडुपी-मणिपाल शहर को शामिल किया…