Expressway

बुंदेलखंड के विकास का द्वार बनेगा एक्सप्रेस-वे, जल्द होगा उद्घाटन

568 0

लखनऊ: बुंदेलखंड (Bundelkhand) के विकास के लिए एक्सप्रेस-वे (Expressway) महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। यह एक्सप्रेस वे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि बुंदेलखंड जिसका आजादी के बाद से लगातार उपेक्षा की गई, उसके विकास की जीवन रेखा बनेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जल्द ही उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

एक्सप्रेस-वे शुरू होने से बुंदेलखंड के विकास को नई गति मिलेगी। इसका सीधा लाभ आर्थिक रूप से कम विकसित जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जैसे जिलों को मिलेगा। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड को देश की राजधानी दिल्ली से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जोड़ेगा। इसके साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक विकास में बड़ा योगदान देगा। इसके माध्यम से कृषि, वाणिज्य, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आय में वृद्धि होगी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से क्षेत्र के उद्योगों की देश के राजधानी तक पहुंच आसान होगी। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक कारीडोर विकसित किया जाएगा, जिससे उद्योग की स्थापना के अवसर उपलब्ध होंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे खाद्य प्रसंस्करण और दुग्ध आधारित उद्योगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। उत्पादों को कम समय में बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने पर क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को दिखाई स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की नई राह

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296 किलोमीटर है। यह चित्रकूट जनपद से शुरू होकर इटावा जनपद तक जाएगी। इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसे जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: योगी-2 में होगी जैविक खेती की जय-जय, कृषि विज्ञान केंद्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

Related Post

कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय क्यों नहीं लेते अखिलेश: स्वतंत्र देव

Posted by - December 7, 2021 0
अयोध्या में विवादित ढांचे की बरसी पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये भारतीय जनता पार्टी…
AK Sharma

जनपद के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Posted by - September 16, 2023 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने…
कुलदीप सेंगर दोषी करार

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामले में कुलदीप सेंगर समेत सात दोषी करार

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 09 अप्रैल, 2018 को हुई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या…
yogi

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए यूपी के 762 नगरों के विकास पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। यूपी को अगले पांच साल में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi…