Chemical company

केमिकल कंपनी में बड़ा धमाका, आधा दर्जन कर्मचारियों की गई जान

620 0

भरूच: गुजरात के भरूच में एक केमिकल कंपनी (Chemical company) में आज सोमवार तड़के अचानक से बड़ा धमाका हो गया है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे धमाके से बड़ा हादसा हुआ है। भरूच (Bharuch) की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि छह स्टाफ एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे तभी यह धमाका हो गया।

खबरों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि ‘रिएक्टर में आज तड़के तीन बजे विस्फोट होने से फैक्ट्री में आग लग गई। रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह लोगों की मौत हो गई। बाद में शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही आग पर भी काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें: रमज़ान के दिन जेल में बंद आजम खान सुन रहे है गायत्री मंत्र

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि एक स्टाफ धमाके की वजह से लापता हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। धमाका इतना भयानक था की इसकी आवाज़ दूर तक सुनाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी की तरफ से हादसे को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: इस राज्य में खत्म होगा करप्शन, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा एक्शन

Related Post

RANDEEP SURJEWALA

अहंकारी शासकों के पत्थर दिली का सबूत है अंतिम संस्कारों का अंतहीन सिलसिला: सुरजेवाला

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा है। कोरोना संक्रमितों से हालात बद से बदतर होते जा रहे…
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री से की भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार की चर्चा

Posted by - June 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया से भेंट…
CM Vishnudev Sai

CM साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - October 3, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज गुरुवार काे शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन…