UPTET

इतने प्रतिशत अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, UPTET का रिजल्ट जारी

799 0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, लखनऊ (Lucknow) (UPBEB) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021-22 का परिणाम आज (8 अप्रैल, 2022) को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यूपीटीईटी को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर डाउनलोड कर के देख सकते हैं। प्राइमरी में 38% और अपर प्राइमरी में 28% अभ्यर्थी पास है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने रिजल्ट घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के अभ्यर्थी अपना परिणाम परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज वेबसाइट updeled.gov.in पर शाम करीब 6:00 बजे या नई अपडेट के बाद अपना परिणाम देख सकते है।

UPBEB ने गुरुवार (7 अप्रैल, 2022) को UPTET 2021 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व लॉगइन पासवर्ड की मदद से अपने नतीजे देख सकेंगे। करीब 18 लाख परीक्षार्थी बेसब्री से यूपीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को यूपीटीईटी की फाइनल आंसर-की जारी हुई जिसे 22 अप्रैल तक देखा जा सकता है।

UPTET 2022 परिणाम डाउनलोड करने के चरण

1: आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

2: होमपेज पर ‘UPTET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।

3: अपनी साख दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

4: UPTET परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखना शुरू हो जाएगा।

5: यूपीटीईटी परिणाम 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

Related Post

Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

Posted by - October 21, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के परिषदीय विद्यालयों (Council School)  में पढ़ने वाले बच्चों के समग्र शैक्षिक…
अखिलेश यादव

राज्यपाल से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, खराब कानून-व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

Posted by - December 27, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के विरोध में यूपी की राजधानी लखनऊ में माहौल काफी संवेदनशील था। इसी बीच समाजवादी पार्टी…
Kurukshetra University

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम

Posted by - May 2, 2024 0
चण्डीगढ़। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। कला का व्यावहारिक…
CM Yogi

57 जनपदों, 350 तहसीलों, 825 विकासखंडों में बनाएंगे अटल आवासीय जैसे विद्यालयः सीएम योगी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मोहनलालगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ…