Gorakhnath Temple

हमलावर को दबोचने वाले जवानों का सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला

593 0

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के मेन गेट पर रविवार शाम धारदार हथियार लेकन जबरन घुसने की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचने में अपनी जान की परवाह न करने वाले जवानों का हौसला बढ़ाने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार शाम खुद गोरखपुर आ गए। उन्होंने हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी को दबोचने के दौरान घायल और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीएसी के दो जवानों गोपाल गौड़ और अनिल पासवान से उनके पास जाकर मुलाकात की। उनके साहस और पराक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की।

आश्वस्त किया कि उनके इलाज की सारी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। पीएसी के इन आरक्षियों और नागरिक पुलिस के आरक्षी अनुराग राजपूत के लिए पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा मुख्यमंत्री ने सोमवार दोपहर में ही कर दी थी। रविवार देर शाम हुई घटना के बाद से ही मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने बडी वारदात को नाकाम करने में घायल हुए पीएसी के जवानों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया था। जवानों का उत्साह बढाने के लिए घटना के चौबीस घंटे के भीतर खुद उनके पास आ गए।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से धामी ने की शिष्टाचार भेंट

गोरखपुर पहुंचते ही सीएम योगी सीधे मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर में भर्ती जवानों गोपाल गौड़ और अनिल पासवान से मिलने गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद तीसरे जवान (नागरिक पुलिस के आरक्षी अनुराग राजपूत) को भी साहसी कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने घायल जवानों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उनका कुशलछेम जाना, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उनके शौर्य व साहस की जमकर तारीफ की। वहां मौजूद जवानों के परिजनों से भी सीएम योगी ने बातचीत की और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में कोई कमी नहीं आने देगी।

यह भी पढ़ें: कल के घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Related Post

data center

उत्तर भारत के पहले  डेटा सेंटर का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Posted by - October 31, 2022 0
नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार काे उत्तर भारत के पहले हाइपरस्केल डेटा सेंटर (Hyperscale…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने के दिए निर्देश

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करायें, किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। विद्युत…
AK Sharma

राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक न्याय और न्यायपालिका की जय, राजनीतिक पैंतरेबाज़ी की पराजय

Posted by - March 27, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के फ़ैसले का नगर विकास…
CM Yogi

श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक, श्रम कानून हो प्रो-इंडस्ट्री एवं प्रो-श्रमिक: मुख्यमंत्री

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि…