Yogi

कल के घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

604 0

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के मेन गेट पर रविवार देर शाम सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले के बाद सोमवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम उस स्थान का मुआयना करने भी पहुंचे जहां कल हमला हुआ था। गोरखनाथ मंदिर में हुई बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर न सिर्फ पूर्वी यूपी बल्कि देश-दुनिया के लाखों-करोडों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में यहां किसी भी दशा में सुरक्षा व्यवस्था में कमी नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने कल की घटना की गहनता से जांच करने के साथ ही ऐसी कार्ययोजना बनाने को कहा जिससे किसी भी श्रद्धालु की सुरक्षा को खतरा न हो। बैठक में सीएम योगी ने सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि सजगता से ही घटनाएं रोकी जा सकती हैं। बैठक के दौरान एडीजी एटीएस नवीन अरोरा, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे. रविंद्र गौड, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी डा. विपिन ताडा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सदन पहुंचने पर सीएम का जोर शोर से हुआ स्वागत

Related Post

cm yogi

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान…
Asaduddin Owaisi

CM योगी पर बरसे ओवैसी, बोले- यूपी में संविधान नहीं, बंदूक का शासन

Posted by - March 15, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले स्थित उतरौला विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम(AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)ने भागीदारी संकल्प…
Sunil Yadav

14 नवम्बर, विश्व मधुमेह दिवस: जीवन के हर चरण में मधुमेह – स्वास्थ्य, गरिमा और आत्म-प्रबंधन के लिए जागरूकता

Posted by - November 12, 2025 0
लखनऊ: मधुमेह (Diabetes) केवल रोग नहीं, बल्कि जीवनशैली से जुड़ा एक संदेश है। इसे जागरूकता, नियमितता और सही देखभाल से…