Swatantra Dev

योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में कोई परेशानी तो मुझे बताएं: स्वतंत्र देव

650 0

लखनऊ: ‘बधाई हो…, आज से आपके घर नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी।‘ अब इस तरह के संदेश बुंदेलखंड (Bundelkhand) और विंध्य क्षेत्र के साथ प्रदेश भर के ग्रामीणों के मोबाइल (Mobile) पर गूंजेंगे। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अब ग्रामीणों को उनके मोबइल पर यह जानकारी देगा। इसके निर्देश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev singh) ने अफसरों को दिये।

जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बरसात से पहले आर्सेनिक और संचारी रोगों से प्रभावित गांव को प्राथमिकता के आधार पर लेकर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही अफसर योजना वाले जनपदों में रात्रि विश्राम करें। इसकी लिस्ट जल्द तैयार करने के उन्होंने निर्देश दिये।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जल निगम सभागार में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमें अथक परिश्रम से विभाग की छवि को बदलना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मेरे दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों ओर कर्मचारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमको हर घर नल योजना के जरिये गरीबों के घर तक स्वच्छ पेजयल पहुंचाने का सौभाग्य दिया है। हमें इस अवसर से चूकना नहीं चाहिये। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद का किया सवागत!

परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर वख्त परिश्रम करने को तैयार हूं। विभागीय बैठक में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में अगर किसी तरह का रोड़ा आ रहा है तो अफसर मुझे बताएं। मैं तत्काल उसका समाधान करूंगा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी ने किया हरि पंचांग का विमोचन

Related Post

Deputy CM Keshav Maurya

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अधिकारियों संग विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Posted by - November 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Maurya) ने सोमवार को चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस प्रयागराज में…
UPPCB report, 68.8% improvement in water quality of the rivers of the state

यूपीपीसीबी की रिपोर्ट, प्रदेश की नदी- जलाशयों की जलगुणता में 68 फीसदी से अधिक सुधार

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB ) ने प्रदेश की नदियों और जलाशयों…
molestation with dancer in gorakhpur

गोरखपुर: डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Posted by - March 4, 2021 0
गोरखपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक नाबालिग डांसर (molestation with dancer in gorakhpur)  को…
CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री का दीवाली गिफ्ट : मुख्यमंत्री

Posted by - September 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए हालिया जीएसटी रिफॉर्म्स (GST Reforms) को प्रधानमंत्री…