Guruji

पेपर लीक के मास्टरमाइंड गुरुजी को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

550 0

मेरठ: साल 2021 में 28 नवंबर को यूपी टीईटी (UP TET) पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी एसटीएफ ने टीईटी पेपर लीक करने वाले मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने बागपत से मास्टरमाइंड अरविंद राणा उर्फ गुरुजी (Arvind Rana-Guruji) को गिरफ्तार किया है। यूपी टीईटी पेपर लीक होने पर सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। इस मामले में परीक्षा नियामक प्राधिकारी को गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही तीन दर्जन लोगों को भी गिरफ्तार करने के साथ कई बड़ों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। योगी सरकार के पहले कार्यकाल के यूपी टीईटी 2021 पेपर लीक के मुख्य आरोपित मास्टर माइंड अरविंद राणा उर्फ गुरुजी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने बागपत से पकड़ा है।

यह भी पढ़ें : व्हील चेयर और दवाओं का करें इंतजाम, नहीं तो अस्पताल का होगा काम तमाम

एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि शामली के झिंझाना का रहने वाला अरविंद राणा प्रदेश का बड़ा नकल माफिया है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड से इसके कनेक्शन जुड़े हैं। राणा साल्वर गिरोह चलाता है।

यह भी पढ़ें : ट्रैफिक कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि कल

Related Post

CM Yogi

ओवरलोडिंग को रोकने के लिए गठित होगा टास्क फोर्स: सीएम योगी

Posted by - January 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़क सुरक्षा (Road Safety) सुनिश्चित करने…
CM Yogi dedicated the Gorakhpur Link Expressway to the public

यूपी अब बीमारू राज्य से एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है- सीएम योगी

Posted by - June 20, 2025 0
लखनऊ/आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। राज्य को विकास…