Russia

रूस ने NASA और ESA से तोडा नाता, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से खत्म रिश्ता

510 0

मॉस्को: रूस (Russia) ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) के साथ अपना सहयोग खत्म कर दिया है। रूस ने इसकी आधिकारिक घोषणा आज शनिवार को कर दी है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस (Roscosmos) के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन (Dmitry Rogozin) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब उनका देश, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (National Aeronautics and Space Administration) (NSA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency) के साथ रिश्ता खत्म कर रहा है और अब वो कभी साथ में मिलकर काम नहीं करेंगे।

दिमित्री रोगोजिन ने बताया कि नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के साथ मिलकर जिन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, उनको पूरा करने की समय सारिणी रूस के नेतृत्व को जल्द सौंप देंगे। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद इस प्रोजेक्ट पर चल रहा आगे का काम सस्पेंड कर दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ही वह आखिरी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है ​जिस पर रूस का रॉसकॉसमॉस, अमेरिका का नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी साथ काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: तेज दिमाग से बनेंगे करोड़पति, इस दिन से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन

 

Related Post

Mercedes

मंत्री ने खरीदी 10 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज कार, इस देश में मचा हाहाकार

Posted by - June 20, 2022 0
इस्लामाबाद: बढ़ती महंगाई के बीच एक शानदार मर्सिडीज-बेंज Mercedes-Benz car 4MATIC सैलून ने पाकिस्तानी सरकार (Pakistani government) को मुश्किल में…
Explosion

काबुल में रूसी दूतावास पर आत्मघाती हमला, 2 रशियन डिप्लोमेट्स सहित 25 की मौत

Posted by - September 5, 2022 0
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) एक बार फिर धमाके (Explosion) से दहली। इस बार ये धमाका रूस के दूतावास…