Swatantra Dev Singh

जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

455 0

लखनऊ: उप्र के जलशक्ति मंत्री (Water Power Minister) स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने बुधवार को सदर स्थिति, सिंचाई विभाग (Irrigation Department) के मुख्यालय सभागार मे विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की और प्रदेश की सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिया। बैठक में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) के निर्देश पर 100 दिन के लिए रोडमैप तैयार करके सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाय।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्पों को साकार करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभाग की अधूरी परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जाए। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विभागीय कार्यों को किया जाएगा।

जलशक्ति मंत्री ने अपनी प्रथम बैठक मे सरकार की प्राथमिकता और नवीन कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए विभागीय कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बाढ़ प्रबंधन के कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाय। बाढ़ प्रबंधन से सबंधित टेंडर आदि की औपचारिकताएं निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाय। बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने किसानों एवं गरीबों को समस्त योजनाओं का लाभ मुहैया कराये जाने के निर्देश दिये। किसानों व गरीबों को स्वच्छ पानी मिले, उनके खेतों तक पानी पहुंचे, इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य निर्धारित किए जाने के भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पार कर हमें इन लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने संभाला कार्यभार

प्रमुख सचिव जलशक्ति अनिल गर्ग ने बैठक में जलशक्ति मंत्री को आश्वस्त किया कि आपके निर्देशानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर विभागीय परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्वक एवं मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा। विभागीय समीक्षा बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विशेष सचिव अनिता सिंह वर्मा, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष बीके निरंजन, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन एके सिंह, प्रमुख अभियंता परियोजना मुस्ताक अहमद, प्रमुख अभियंता यांत्रिक देवेन्द्र अग्रवाल आदि सभी संगठन के प्रमुख अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता तथा मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के दाम में 9वें दिन उछाल, मायावती हुई नाराज

Related Post

कोरोनावायरस

‘बाबर की औलाद’ पर योगी की EC को नसीहत-बोले चुनावी मंच भजन गाने के लिए नहीं

Posted by - May 3, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्वाचन आयोग को अपनी विवादित टिप्पणी को…
corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।