रणदीप सुरजेवाला

राफेल पर फैसला आते ही कांग्रेस का विवादित बयान, अब पाक में अब नहीं छूटेंगे मोदी की जीत के पटाखे

991 0

नई दिल्ली। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस पार्टी का जोश बढ़ गया। कांग्रेस अध्यक्ष भी लंबे समय से मोदी सरकार पर राफेल डील में चोरी का ही आरोप लगा रहे हैं। यहां तक कि वह चुनावी रैलियों में भी पीएम के लिए ‘चौकीदार चोर है’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं।बुधवार यानी आज को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अब पाकिस्तान में मोदी की जीत के पटाखे नहीं छूटेंगे।

ये भी पढ़ें :-पाक पीएम के बयान पर केजरीवाल का तंज, भारतवासी जान लें, मोदी जी जीते तो पाक में फूटेंगे पटाखे 

आपको बता दें राफेल मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उन प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया है, जिसमें सरकार ने याचिका के साथ लगाए दस्तावेजों पर विशेषाधिकार बताया था। केंद्र ने कहा था कि गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकॉपी या चोरी हुए कागजात पर कोर्ट भरोसा नहीं कर सकता। अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह राफेल मामले पर नए दस्तावेजों के आधार पर पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें :-पार्ट टाइम आंदोलन से फुल टाइम राजनीति तक बीजेपी में शामिल हुए बैंसला 

जानकारी के मुताबिक सुरजेवाला ने कहा, इमरान खान, आईएसआई और पाकिस्तान के आतंकी संगठन चाहते हैं कि भारत का प्रधानमंत्री ऐसा व्यक्ति बने, जो अपने राष्ट्र के हित एवं सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता हो। उनकी मंशा है कि पाकिस्तान के लिए वही पीएम ठीक है जिसके संरक्षण में आतंकवाद फलता-फूलता रहे। देश में दंगे होते रहे।

Related Post

cm yogi

2017 से पहले सबसे गंदे शहरों में जाना जाता था गाजियाबाद: सीएम योगी

Posted by - November 22, 2022 0
गाजियाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज के ओपिनियन मेकर हैं। प्रदेश के…
संजय राउत

सत्ता के लिए अजित ने दिया धोखा, शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं : संजय राउत

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में रातों रात बाजी पलट गई है। शनिवार को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस…
Akhilesh Yadav

भाजपा के लिए सिर्फ चुनाव जीतना मुद्दा, स्वास्थ्य या चिकित्सा नहीं: अखिलेश यादव

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हमला बोला…
कैटरीना कैफ

बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सुपरहीरो का किरदार निभाती आ सकती हैं नजर

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। कैटरीना…