Sariska

सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी भीषण आग, हेलिकॉप्टरों से पानी का छिड़काव

726 0

अलवर: राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में आज मंगलवार को सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) जंगल में भीषण आग लग गई। इस आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण आग ने कुल 5 से 7 वर्ग किलोमीटर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग पर काबू पाने के लिए वायु सेना (Air Force) के दो हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। वन अधिकारियों ने बताया कि आग पांच से आठ वर्ग किलोमीटर में फैल चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

मंगलवार शाम को लगी आग ने क्षेत्र में बाघों की आवाजाही को प्रभावित किया है। 150-200 लोग और 2 भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने की कोशिश में जंगल की आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। इस बीच प्रशासन ने वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को गांव खाली करने को कहा है और साथ ही उन्हें वन्य जीवों के संभावित खतरे को देखते हुए सावधान रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे को हाईकोर्ट से मिल राहत

अलवर की एडीएम सुनीता पंकज ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टर मंगवाए गए हैं। जहां सबसे ज़्यादा आग फैली है वहां पर वन्यजीवों को ज़्यादा खतरा बढ़ गया है और आग ग्रामीण क्षेत्र में न बढ़े, इसके लिए पहले उन जगहों पर पानी डाला जा रहा है। आग का क्षेत्र काफी विस्तृत हो गया है।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका की पहली मुस्लिम महिला अध्यक्ष बनी हबीब

Related Post

गोडसे देशभक्त

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं न के बराबर हुई : राजनाथ

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर…
Savin Bansal

राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

Posted by - April 30, 2026 0
देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य…
Operation Prahar

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

Posted by - May 14, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के राज्यव्यापी विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ (Operation Prahar) के तहत बीते एक माह में अपराधियों, असामाजिक तत्वों,…