Modi

बीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को देंगे धन्यवाद

579 0

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) 6 अप्रैल को अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल, 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) की अध्यक्षता में जनसंघ से निकले लोगों ने बीजेपी बनाई। 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 5 राज्यों में से 4 राज्य में भाजपा की शानदार जीत के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी धन्यवाद दे सकते हैं।

इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के साथ-साथ मोर्चा और विभिन्न सेल के पदाधिकारियों को एक जगह इकट्ठा होने और पीएम मोदी के भाषण को विशाल टीवी स्क्रीन पर दिखाने का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है। नड्डा ने नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करने का भी निर्देश दिया है। इनमें रक्तदान, टीकाकरण, महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जागरूकता के साथ-साथ तालाबों की सफाई के लिए शिविर लगाना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री और ऋतु खंडूड़ी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट का किया स्वागत

 

 

Related Post

CM Yogi worshiped the religious flag in Guru Gorakshanath Akhara

गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा में सीएम योगी ने की धर्म ध्वजा की पूजा, संतों को प्रसाद गृहण कराया

Posted by - January 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रयागराज दौरे पर शनिवार को महाकुम्भ स्थित श्री गुरुगोरक्ष नाथ अखाड़ा भी पहुंचे।…
Anantnag encounter

अनंतनाग मुठभेड़ में जैश के दो आंतकवादी ढेर, इंटरनेट सेवा बंद

Posted by - March 11, 2021 0
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग  जिले में सुरक्षा बलों की तलाशी व घेराबंदी अभियान के दौरान गुरुवार जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के…
Bus

दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, हर यात्री की यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम

Posted by - October 14, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, भैयादूज और छठ जैसे प्रमुख पर्वों…
Road

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक कचरे से सड़क सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देकर नई मिसाल पेश कर रही योगी सरकार

Posted by - January 28, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को विकास के नए सोपानों की ओर अग्रसर कर रही योगी सरकार(Yogi Government)  ने सिंगल यूज प्लास्टिक…