Self employed

दूसरी पारी में योगी सरकार दूर करेगी बेरोजगारी

600 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) यूपी के युवाओं को जीत का सबसे बड़ा रिर्टन गिफ्ट देने जा रही है। सरकार ने 100 दिनों में युवाओं को 20 हजार सरकारी नौकरियां और 50 हजार रोजगार के अवसर देने की घोषणा की है। दूसरी पारी में शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एक्शन में हैं। उन्होंने अगले 5 साल में यूपी में 5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार (Self employed) देने का लक्ष्य तय किया है। उनका संकल्प युवाओं को आगे बढ़ाना और रोजगार देने के संकल्प को तेजी से पूरा करना है।

योगी सरकार की रोजगार देने की नीतियों से उत्तर प्रदेश नित्य नए आयाम लिखने के साथ रोजगार सेंटर के रूप में विकसित हो रहा है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने में सरकार ने पूर्व के कार्यकाल में भी कोई कमी नहीं रखी। स्टार्टअप और औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार दिये। एमएसएमई और ओडीओपी योजना ने युवाओं की प्रतिभा और कौशल को रोजगार में बदलने का काम किया। कामगारों और श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद उनको रोजगार भी दिये।

यह भी पढ़ें : 6.5 लाख करोड़ का हो सकता है योगी सरकार 2.0 का पहला बजट

अब दूसरी पारी में सरकार ने बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर देने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। भर्तियों में ईमानदारी और शुचिता को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिये हैं। युवाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर स्टार्टअप्स को खोलने के लिए भी निर्देश दिये गये हैं। गौरतलब है कि पिछले कार्यकाल में योगी सरकार ढ़ाई करोड़ रोजगार और 5 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दे चुकी है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी का झूठा प्रचार, मायावती बनेंगी देश की अगली राष्ट्रपति

Related Post

Assistant Professor exam cancelled

प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को निरस्त करने का दिया आदेश

Posted by - January 7, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में होने वाली समस्त भर्तियों/चयन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण बनाए रखने के…
प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा

प्रियंका गांधी वाराणसी का दौरा नौ फरवरी को, रविदास जयंती समारोह में होंगी शामिल

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा…