यादव समाज ने खेली फूलों से होली

571 0

लखनऊ। यादव विकास सेवा संस्थान (Yadav society) का होली मिलन (Holi Milan) समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समाज की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने फूलों से होली (Holi) खेली और एक-दूसरे को बधाई दी। सांवरिया ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। होली खेले कान्हा संग गीत पर फूलों की होली खेली गई।

इसके अलावा राधा मैं तोहरे संग ब्याह रचाऊं, जाने कहां से आया कृष्ण मुरारी सहित कई भजन पर सांवरिया ग्रुप ने नृत्य पेश किया। शगुन यादव ने घर मोरे आओ पिया गाने पर डांस किया।

आराध्या, वंशिका, प्राची, सोहम आदि बच्चों ने डांस करके मौजूद लोगों का मन मोह लिया। बच्चों को उनके प्रयास के लिए पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा समाज के लोगों को राधे-राधे लिखे अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्था के संरक्षक सुरेश यादव, रमाशंकर यादव, मध्य क्षेत्र से विधायक रविदास मेहरोत्रा, यूपीआरएनएन के पूर्व एमडी आरएन यादव, राम सजीव यादव, रामसमुझ यादव, पूर्व निदेशक विकलांग कल्याण डॉ. अखिलेंद्र कुमार, सुवीरा इंस्टीट्यूट की निदेशक सुनीता कुमार, सुजीत यादव, रानी यादव, फार्मासिस्ट महासंघ के अध्यक्ष सुनील यादव।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन पूर्व कोषाध्यक्ष रजत यादव, राम सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश यादव, प्रियांक यादव एडवोकेट, संस्था के महामंत्री आकाश यादव, उपाध्यक्ष अनुज यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश यादव।

वाराणसी से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षि राजित फाउंडेशन और बाटी चोखा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. भारत भूषण, बलिया, अयोध्या, रायबरेली, कानपुर से भी कई लोग शामिल हुए।

Related Post

CM Yogi

डीबीटी बजरंग बली की गदा है, जो बेईमानी व भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार कर रही हैः योगी

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल क्रांति आई है। 2017-18 में 122.84 करोड़…
AK Sharma

जिनके पास शहरों में पक्का मकान नहीं है, वे पीएम आवास के लिए पात्र होगे: एके शर्मा

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पीएम आवास योजना (शहरी)-2.0 के आवंटन…
Mohammad Arif khan

भेड़-बकरियों की तरह ट्रीट होने को तैयार नहीं मुस्लिम महिलाएंः आरिफ मोहम्मद खान

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान  (Arif mohammad khan) ने मुस्लिम महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाओं को लेकर बड़ा बयान…
AK Sharma

एके शर्मा ने हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के किया सुन्दरकाण्ड का पाठ

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के हनुमानगढ़ी…