Mayawati

मायावती ने मुस्लिम भाईचारा कमेटी भंग कर के भतीजे को दी जिम्मेदारी

539 0

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में मिली हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Leader Mayawati) ने बड़ा एक्शन लेते हुए रविवार को पार्टी की मुस्लिम भाईचारा कमेटी को भंग कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के साथ उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस दौरान उन्होंने अपने चार प्रवक्ताओं को हटा दिया है। लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ (Azamgarh) से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बसपा के प्रत्याशी होंगे।

इसके अलावा नकाद अली, राजकुमार गौतम और डॉ. विजय प्रताप को नया प्रभारी बनाया है जो सीधा मायावती को रिपोर्ट करेंगे। इस मीटिंग में पार्टी के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा, बसपा के विधायक उमा शंकर सिंह भी मौजूद रहे। मायावती ने हार के कारणों की समीक्षा की और आगे के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें : गोवा में प्रमोद सावंत का कल होगा राजतिलक, पीएम होंगे शामिल

Related Post

CM Yogi

किसान बंधुओं की आय दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पितः योगी

Posted by - February 22, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के फेयर एंड रेमुनेरेटिव प्राइस (एफआरपी) में वृद्धि…

यूपी डिप्टी CM पर उन्हीं के पार्टी नेता ने लगाए फर्जीवाड़े का आरोप, कहा- शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी

Posted by - August 13, 2021 0
यूपी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर फर्जी मार्कशीट के आरोप…
चिराग पासवान

चिराग पासवान का बीजेपी पर निशाना, बोले- महात्वाकांक्षा की वजह से नहीं बनी महाराष्ट्र में सरकार

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर विपक्ष तो विपक्ष एनडीए में शामिल एलजेपी ने भी आलोचना…