Akhilesh

स्टेडियम को लेकर अखिलेश ने रोया विलाप, सीएम को बधाई देकर कही यह बात

507 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में करीब 70 हजार लोगों के समक्ष आज शुक्रवार को लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने योगी आदित्‍यनाथ को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम योगी समेत उनके मंत्रियों ने भी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ली। सीएम योगी के पद संभालने के बाद सबसे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बधाई देकर अपनी प्रतिक्रिया जताई है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके तंज कस्ते हुए लिखा कि नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : योगी कैबिनेट से मोहसिन रज़ा को हटाया, दानिश को दी जिम्मेदारी

योगी आदित्यनाथ ने खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन करके आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था लेकिन वो इस समारोह में शामिल नहीं हुए और ट्विटर पर स्टेडियम को लेकर तंज कस रहे है।

यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, देखें लाइव उपडेट

 

Related Post

mukhya sevikas

नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं को जिले आवंटित, सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को तत्काल तैनाती देने के दिये गये निर्देश

Posted by - September 13, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के तहत 28 अगस्त को बाल विकास एवं पुष्टाहार…
CM Yogi

हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने को तत्पर और प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - December 1, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए…
Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम में पिछला रिकाॅर्ड टूटा, मार्च में 95 लाख 63 हजार भक्तों ने लगाई हाजिरी

Posted by - April 1, 2024 0
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम ( Kashi Vishwanath Dham) में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का नित नया…