Raghav Chadha

बड़ी खबर: राज्यसभा उम्मीदवार राघव चड्ढा ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

445 0

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया क्योंकि उन्हें पार्टी द्वारा राज्यसभा (Rajya Sabha) सीट के लिए नामित किया गया था। चड्ढा 31 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के पांच उम्मीदवारों में से एक हैं। निर्वाचित होने पर, 33 वर्षीय राघव चड्ढा सदन के सबसे कम उम्र के सदस्य है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने चड्ढा के काम की तारीफ की। एक विधायक के रूप में अपने समय को याद करते हुए, चड्ढा ने कहा कि लगभग दो साल पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें राजेंद्र नगर से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में वास्तव में कड़ी मेहनत की है।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2022 में मंडराया आतंकी साया, होटलों में बढ़ाई सुरक्षा

चड्ढा ने कहा कि “महामारी के दौरान हो या पानी की पाइपलाइनें लगवाना, हमारे निर्वाचन क्षेत्र के सभी निवासी केजरीवाल के आभारी हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि विधायक बदलेंगे लेकिन काम जारी रहेगा। मैं हमेशा उस सम्मान का सम्मान करूंगा जो उन्होंने मुझे दिया है। मैं सभी निवासियों का शुक्रगुजार हूं। आपका यह छोटा भाई और बेटा हमेशा आपके साथ रहेगा।’

यह भी पढ़ें : बार-बार दिन ये आए, सेल्फी सेट पर कटा इमरान का बर्थडे केक

Related Post

AK Sharma

अयोध्या धार्मिक और पौराणिक स्थल होने से टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय रोजगार भी पैदा होगा

Posted by - December 27, 2023 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) बुधवार को अयोध्या धाम पहुंचकर वहां पर विभिन्न…
AK Sharma

GIS और G-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों ने की प्रदेश की स्वच्छता एवं व्यवस्थापन की प्रशंसा

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) आज शक्ति भवन में मीडिया को संबोधित करते…
ताहिर हुसैन

दिल्‍ली हिंसा : हत्या आरोपी ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर, हुई गिरफ्तारी

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्‍ली। इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्‍या के आरोप में वांछित आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन…