Deoria

सुसराल से भाग कर महिला पहुंची प्रेमी के घर, परिवार ने कैद कर किया ये काम

628 0

देवरिया: यूपी के देवरिया (Deoria) स्थित खुखुंदू थाना क्षेत्र से प्रेम की अजीबोगरीब कहानी सामने आई है, यहां पर एक विवाहित महिला (Woman) अपने सुसराल से भागकर अपने प्रेमी के घर पहुंची। ये देखते ही प्रेमी युवक (Lover young) के घरवाले उसे घर में बंद करके भाग गए। इसके बाद महिला ने 112 पर इसकी सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने दरवाजा तोड़ कर उसे मुक्त कराया।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2019 जुलाई में प्रेमी के साथ एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन युवती के घर वालो ने कही और शादी करा दी। शादी के 10 दिन बाद उसका प्रेमी उसे ससुराल से भगाकर ले गया और वे दोनों अलग-अलग जगहों पर किराये के मकान में रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हुई तो युवक ने माता-पिता के दबाव में उसका गर्भपात करा दिया।

यह भी पढ़ें : NIA कोर्ट ने हाफिज सईद सहित 15 के खिलाफ सुनाया बड़ा फरमान

इसके बाद युवक ने युवती से सारे संपर्क तोड़ दिए। युवक से संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन जब उसे सफलता हासिल नहीं हुई तो युवक के घर आ पहुंची। खुखुंदू के थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि, ‘महिला और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला है और दोनों पक्षों को 22 मार्च को थाने पर बुलाया है।

यह भी पढ़ें : होली खेल कर लौट रहे परिवार का हादसा, कार और डंपर की भिड़ंत

 

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, वितरित किये कंबल और भोजन

Posted by - December 19, 2022 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार रात यहां रैन बसेरों मे दी जा रही सुविधाओं…
cm yogi

नए मानक स्थापित करेगी मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीः योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 22, 2026 0
मेरठ । मेरठ के सरधना क्षेत्र में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राज्य में नए मानक…
CM Yogi paid tribute to the memories of Major Dhyan Chand on his birth anniversary

हर कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की हो रही स्थापनाः सीएम

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद…
IGRS

IGRS पोर्टल रिपोर्ट: शिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल नंबर-1, मीरजापुर दूसरे और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर

Posted by - September 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त मॉनीटरिंग और पारदर्शी व्यवस्था के चलते जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में…